1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने एलियन के साथ लगाए ठुमके, अभी देखिए वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने एलियन के साथ लगाए ठुमके, अभी देखिए वीडियो

 Published : Apr 04, 2018 08:17 am IST,  Updated : Apr 04, 2018 08:17 am IST

इससे पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स ने इस एलियन के साथ डांस वीडियो शेयर कर चुके हैं।

यामी गौतम- India TV Hindi
यामी गौतम

नई दिल्ली: आपने देखा होगा कई सेलिब्रिटीज एक हरे रंग के एलियन के साथ डांस करते और उसके साथ ताल से ताल मिलाते वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इस क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम भी जुड़ गया है। यामी ने इस हरे एलियन के साथ एक डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यामी अपने दोस्तों के साथ बाईं ओर डांस करती दिख रही हैं वहीं दूसरी तरफ हरे रंग का एलियन ठुमके लगाता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर यामी गौतम का यह डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज मिल गए। मशहूर ऐप म्यूजिकली के जरिए यह वीडियो बनाया गया है। आप यह वीडियो देखेंगे तो आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी।

इससे पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी एक्टर्स ने इस एलियन के साथ डांस वीडियो शेयर कर चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इस हरे एलियन के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था।

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने ऐसा ही डांस वीडियो शेयर किया था।

कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया था।

इस ऐप के जरिए की मजेदार वीडियो बनाए जा सकते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन