1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हंसल मेहता के बाद रिचा चड्ढा ने किया शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट, कह दी ये बात

हंसल मेहता के बाद रिचा चड्ढा ने किया शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट, कह दी ये बात

 Published : Aug 01, 2021 01:34 pm IST,  Updated : Aug 01, 2021 01:34 pm IST

शिल्पा को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उनका सपोर्ट किया था। अब एक्ट्रेस रिचा चड्ढा भी शिल्पा के बचाव में उतर आई हैं।

After Hansal Mehta Richa Chadha supportes Shilpa Shetty in raj kundra pornography case - India TV Hindi
हंसल मेहता के बाद रिचा चड्ढा ने किया शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट, कही ये बात  Image Source : INSTAGRAM: THERICHACHADHA/THESHILPASHETT

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की वजह से सुर्खियों में हैं, जिन्हें पोर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिल्पा को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद फिल्ममेकर हंसल मेहता ने उनका सपोर्ट किया था। अब एक्ट्रेस रिचा चड्ढा भी शिल्पा के बचाव में उतर आई हैं। 

रिचा चड्ढा ने हंसल मेहता के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए शिल्पा शेट्टी का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा- 'हमने महिलाओं की जिंदगी में मौजूद पुरुषों की गलती के लिए उन्हें दोषी ठहराना एक नेशनल गेम बना लिया है। खुशी है कि वो मुकदमा लड़ रही हैं।'

Raj Kundra Controversy: शिल्पा शेट्टी के सपोर्ट में उतरे फिल्ममेकर हंसल मेहता, बोले- 'अकेला छोड़ दें'

हंसल मेहता ने किया था ये ट्वीट 

इससे पहले हंसल मेहता ने ट्वीट किया था- 'अगर आप उसके साथ खड़े नहीं हो सकते तो उसे अकेला छोड़ दीजिए। कानून को फैसला लेने दीजिए। उसे प्राइवेसी और डिग्निटी दीजिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सार्वजनिक जीवन में न्याय होने से पहले ही लोग अपनी नजरों में दूसरों को दोषी मान लेते हैं।' 

बता दें कि पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन