1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर राखी सावंत हुईं ट्रोल, कहा- एक्सपोज करना नहीं चाहती थी

ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर राखी सावंत हुईं ट्रोल, कहा- एक्सपोज करना नहीं चाहती थी

 Published : Sep 06, 2019 01:21 pm IST,  Updated : Sep 06, 2019 01:21 pm IST

राखी सावंत ने अपने गाने के लॉन्च पर ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहना था जिसकी वजह से वह बुरी तरह ट्रोल हो गई है। अब वीडियो शेयर करके उन्होंने फैन्स से माफी मांगी है।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant Image Source : INSTAGRAM

राखी सावंत हमेशा कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनी रहती हैं। वह अपने बयानों की वजह से विवादों का हिस्सा बन जाती हैं। इस बार फिर राखी सावंत कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई हैं। ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनने की वजह से राखी सावंत ट्रोल हो गई हैं। राखी सावंत ने अपने गाने छप्पन छुरी के लॉन्च पर ट्रांसपेरेंट शिमरी ड्रेस पहनी थी। डांस करते समय उनके उनकी ट्रांसपेरेंट ड्रेस कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गई और वह ट्रोल हो गईं।

जहां एक तरफ राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही थीं। वहीं उन्होंने वीडियो शेयर करके बताया उन्हें यह नहीं पता था कि उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट है।

राखी सावंत ने वीडियो में कहा- उन्हें पता नहीं था उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट है। उनकी डिजाइनर ने उन्हें यह ड्रेस दी थी। राखी ने कहा- उनका पब्लिक में एक्सपोज करने का कोई इरादा नहीं था। लाइट्स की वजह से उनकी ड्रेस ट्रांसपेरेंट दिखने लगी थी।

वीडियो में रोते हुए राखी ने कहा- ड्रेस की वजह से उनके घर में कई परेशानियां आ गई हैं। सिर्फ ये ही नहीं बल्कि राखी ने यह भी कहा कि उनके पति उन्हें समझते नहीं है और उनकी जिंदगी खत्म हो गई है।

आपको बता दें राखी सावंत ने हाल ही में एनआरआई रितेश से शादी की है। उन्होंने अपने हनीमून और शादी की अकेली फोटो शेयर की थी। राखी ने अपने पति की अभी तक कोई फोटो शेयर नहीं की है।

Also Read:

Box Office Prediction: सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'छिछोरे' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मरजावां' का नया पोस्टर आया सामने, अब 8 नवंबर को होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन