1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अवॉर्ड जीतने पर तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को किया थैंक्स, 'पंगा' अभिनेत्री बोलीं- आप डिजर्व करती थीं

अवॉर्ड जीतने पर तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को किया थैंक्स, 'पंगा' अभिनेत्री बोलीं- आप डिजर्व करती थीं

 Published : Apr 10, 2021 11:58 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 12:05 pm IST

कंगना रनौत ने उस फैन के ट्वीट का जवाब दिया जिसमें तापसी पन्नू की एक क्लिप शेयर की गई है। वीडियो में तापसी पन्नू को 'थप्पड़' के लिए अवॉर्ड दिया गया, अवॉर्ड लेने के दौरान तापसी ने कंगना धन्यवाद दिया।

Taapsee Pannu, Kangana Ranaut- India TV Hindi
अवॉर्ड जीतने पर तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को किया थैंक्स Image Source : OFFICIAL HANDLES

कंगना रनौत ने उस फैन के ट्वीट का जवाब दिया जिसमें तापसी पन्नू की एक क्लिप शेयर की गई है। वीडियो में तापसी पन्नू को 'थप्पड़' के लिए अवॉर्ड दिया गया, अवॉर्ड लेने के दौरान तापसी ने कंगना धन्यवाद दिया। इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना लिखा, ''थैंक यू तापसी। विमल इलाइची फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए आप डिजर्व करती हैं, आपके अलावा कोई और इसे डिजर्व नहीं करता है।'' 

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री कैटगरी में अन्य दावेदारों में कंगना रनौत (पंगा), दीपिका पादुकोण (छपाक), जाह्नवी कपूर (गुंजन सक्सेना) और विद्या बालन (शकुंतला देवी) जैसी अभिनेत्रियां शामिल थीं।  

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत को हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार - पंगा और मणिकर्णिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया। 

बता दें देश में कोरोना वायरस एक बार फिर से कहर बरपा रही है। कोरोना की दूसरी लहर जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उससे कई राज्यों में एक बार फिर से सख्त नियमों को लागू हो चुके हैं। इस महामारी का असर एक बार फिर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी दिख रहा है। एक के बाद कई फिल्मों को पोस्टपोन करना पड़ रहा है। इसी तरह से अब कंगना रनौत की अपकमिंक फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ है। ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट पर फिलहाल के लिए रोक लग गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

यहां पढ़ें

अरशद वारसी ने लगवाई कोविड वैक्सीन, कहा- वैक्सीन लगवाओ, इम्युनिटी बढ़ाओ

दीपिका पादुकोण, कृति सेनन कर रही हैं 7 फिल्मों में काम, जानिए श्रद्धा, आलिया कितनी फिल्मों में कर रही हैं काम

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट भी टली, बढ़ते कोरोना मामले हैं वजह

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन