1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy B'day: सलमान नहीं बल्कि ये थे ऐश्वर्या के पहले ब्वॉयफ्रेंड

Happy B'day: सलमान नहीं बल्कि ये थे ऐश्वर्या के पहले ब्वॉयफ्रेंड

 Published : Oct 31, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Oct 31, 2016 08:23 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। बच्चन परिवार की बहू 1 नवंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में ऐश्‍वर्या राय का मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतना कोई मामूली बात नहीं थी।

Aishwarya - India TV Hindi
Aishwarya

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। बच्चन परिवार की बहू 1 नवंबर को अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में ऐश्‍वर्या राय का मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतना कोई मामूली बात नहीं थी। यह एक सितारे के उदय होने की ऐसी पटकथा थी जिसकी धमक ब्‍यूटी और फैशन वर्ल्‍ड के साथ ही बॉलीवुड की फिल्‍मों में बड़े ही शानदार अंदाज में महसूस की गई। लोगों ने उनको मिस फोटोजेनिक, ब्‍लू या नीली आंखों के सम्‍मोहन से बनी दुनिया का सबसे खूबसूरत चेहरा माना।

इसे भी पढ़े:-

ऐश ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन वह जितनी अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं उतनी हू उन्होंने सुर्खियां उन्होंने अपनी रियल लाइफ को लेकर भी बटोरी हैं। एक तरफ लोग उनके शानदार अभिनय के दीवाने रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी खूबसूरती सभी पर भारी पड़ी है।

ऐश आज बच्चन परिवार की बहू और एक बेटी अराध्या की मां हैं। लेकिन आज भी उनके फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। ऐश, अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधकर आज एक खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। लेकिन एक समय था जब वह अपने अफेयर्स को लेकर खूब सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि ऐश के ज्यादा अफेयर्स तो नहीं रहे हैं, लेकिन जब भी वह किसी के रिलेशनशिप में आईं वह सुर्खियों में छा गईं।

आज उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको ऐश्वर्या की जिंदगी में आए ऐसे कुछ लोगों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके साथ उनका नाम जुड़ा था।

अगली स्लाइड में देखिए किन-किन के साथ जुड़ा ऐश का नाम:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन