1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या के साथ इंटिमेट सीन करने पर छूटे रणबीर के पसीने

ऐश्वर्या के साथ इंटिमेट सीन करने पर छूटे रणबीर के पसीने

 Published : Oct 27, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 02:15 pm IST

'ऐ दिल है मुश्किल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक तरफ फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लेकर विवाद चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटीमेट सीन्स भी काफी सुर्खियों में छाए हुए है।

Aishwary Rai and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Aishwary Rai and Ranbir Kapoor

नई दिल्ली: करण जौहर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। जहां एक तरफ फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान को लेकर विवाद चल रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के इंटीमेट सीन्स भी काफी सुर्खियों में छाए हुए है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है तभी से इनके बीच फिल्माए गए ये बोल्ड सीन्स चर्चा का विषय बने हुए है। खबरों के अनुसार ऐश के ऐसे सीन देखकर महानायक अमिताभ बच्चन भी काफी नाराज हुए थे। लेकिन ऐश के साथ इस तरह के सीन्स करना रणबीर के लिए भी काफी मुश्किल था। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि ऐश के साथ इंटिमेट सीन करते हुए उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।

इसे भी पढ़े:-

रणबीर ने बताया कि, "जब भी मैं ऐश्वर्या के साथ इंटिमेट सीन शूट करने जाता था, तो मुझे बहुत शर्म आती थी। उस समय मेरे हाथ कांपने लगते थे। उनके गाल को छूने में बहुत हिचकिचाता था। लेकिन इसके बाद ऐश ने ही मेरी झिझक दूर की। उन्होंने मुझसे कहा कि, इसमें क्या परेशानी है? हम एक्टिंग कर रहे हैं और अपना ठीक से करो बस। इसके बाद मैंने सोचा ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा। तो मैंने भी मौके पर चौका मार दिया। इसके साथ ही मेरी दो इच्छाएं पूरी हो गईं। एक माधूरी दीक्षित के साथ डांस करने की और दूसरी ऐश्वर्या के साथ अभिनय करने की।"

रणबीर और ऐश इससे पहले 'आ अब लौट चले' में भी साथ काम कर चुके हैं। लेकिन उस समय रणबीर ने इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर को तौर पर काम किया था। यह फिल्म रिषि कपूर के निर्देशन में थी। रणबीर ने उस वक्त 10वीं पास की थी। इसी दौरान ऐश और रणबीर की दोस्ती भी हो गई थी।

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन, फवाद खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 28 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन