1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: आराध्या बच्चन ने दी आमिर के बेटे आज़ाद के साथ क्यूट परफोर्मेंस

VIDEO: आराध्या बच्चन ने दी आमिर के बेटे आज़ाद के साथ क्यूट परफोर्मेंस

 Published : Jan 09, 2017 04:18 pm IST,  Updated : Jan 09, 2017 04:18 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान को हाल ही में एक फंक्शन के दौरान देखकर ऐसा लगा कि वे अपने बचपन मे वापस चले गए हैं। अब बच्चन परिवार की लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी डांस करती हुई नजर आई हैं।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान को हाल ही में एक फंक्शन के दौरान देखकर ऐसा लगा कि वे अपने बचपन मे वापस चले गए हैं। अब बच्चन परिवार की लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी डांस करती हुई नजर आई हैं। लेकिन वह किसी फिल्म में नहीं बल्कि अपने स्कूल के एन्युअल फेक्शन में परफोर्म करती हुई दिखी हैं। उनके यहां आमिर खान के बेटे आज़ाद खान खूब मस्ती कर रहे थे। दरअसल हाल ही में आराध्या और आजाद के स्कूल में एन्युअल फंक्शन आयोजित किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े:-

वैसे आराध्या और आज़ाद को अक्सर उनके माता-पिता के तस्वीरों में कैद किया गया है, लेकिन इन दोनों का यह अंदाज पहली बार देखने को मिला है। दोनों यहां एक जैसी ड्रेस पहने 'रेल गाड़ी' गाने पर परफोर्म करते हुए दिख रहे हैं।

इस फंक्शन में एश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और आमिर खान दर्शकों के बीच बैठे अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ अभिषेक और आमिर यहां खूब तालियां बजाकर बच्चों को एनकरेज कर रहे थे वहीं ऐश बच्चों का परफोर्मेंस अपने मोबाइल फोन में शूट कर रही थीं। इन सितारों ने भी इस फंक्शन के दौरान बच्चों संग मिलकर खूब मस्ती की।

आमिर खान को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' में देखा गया है। उनकी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है, जो बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ खबर है कि अभिषेक जल्द ही प्रभूदेवा की फिल्म से बतौर लीड एक्टर वापसी करने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन