1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रक्षाबंधन के मौके पर पूरा बच्चन परिवार आया साथ, ऐश्वर्या राय ने शेयर की तस्वीरें

रक्षाबंधन के मौके पर पूरा बच्चन परिवार आया साथ, ऐश्वर्या राय ने शेयर की तस्वीरें

 Published : Aug 16, 2019 09:35 am IST,  Updated : Aug 16, 2019 10:05 am IST

पूरे बच्चन परिवार ने एक साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। ऐश्वर्या राय ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की फोटोज शेयर की हैं।

Bachchan family- India TV Hindi
Bachchan family Image Source : INSTAGRAM

इस साल महानायक अमिताभ बच्चन के पूरे परिवार ने एक साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया है। बहुत ही कम होता है बच्चन परिवार के जब सभी लोग एक साथ नजर आते हैं। ऐश्वर्या राय(Aishwarya Rai bachchan) ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की फोटोज शेयर की हैं।

कुछ फोटोज में आराध्या श्वेता बच्चन के बेटे अगस्तय नंदा को टीका लगाती, राखी बांधती नजर आ रही हैं। आराध्या ने क्रीम कलर का लहंगा -चोली के साथ लाल रंग का दुपट्टा लिया हुआ है। आराध्या और अगस्तय दोनों क्रीम कलर की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।

 

कुछ फोटोज में नव्या नवेली के साथ आराध्या मस्ती करती नजर आ रही हैँ। ऐश्वर्या ने अपने घर पर राखी सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी। इन सभी के साथ एक पूरे बच्चन परिवार की फोटो शेयर की है। जिसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या, श्वेता बच्चन, नव्या, अगस्तय, आराध्या और उनके एक कजिन नजर आ रहे हैं।

Bachchan family
Image Source : INSTAGRAMBachchan family

ऐश्वर्या, अभिषेक और श्वेता बच्चन तीनों ने राखी सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Also Read:

Sacred games 2 दर्शकों को नहीं आ रहा है पसंद, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मीम्स

Birthday Special: सैफ अली खान ने अमृता सिंह को पहली डेट पर ही कर लिया था Kiss,जानिए प्यारी सी लव स्टोरी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन