1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फन्ने खां' के लिए बेहद उत्साहित हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

'फन्ने खां' के लिए बेहद उत्साहित हैं ऐश्वर्या राय बच्चन

 Published : Sep 25, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Sep 25, 2017 02:45 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्मकार अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म...

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्मकार अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या का कहना है कि वह म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म 'फन्ने खान' की टीम से जुड़ने के लिए काफी उत्साहित हैं।

वोग वुमन ऑफ द ईयर अवार्डस में यहां काले रंग के पोशाक में वह बेहद सुंदर लग रहीं थीं। उन्होंने 'फन्ने खान' के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं फिल्म की स्टार कास्ट को शुभकामनाएं देती हूं। मैं फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हूं और फिल्म निर्माण की प्रक्रिया का आनंद उठा रही हूं। मैं आने वाले समय में फिल्म के बारे में और भी बात करूंगी।" 'फन्ने खान' डच फिल्म 'एव्रीबडी फेमस' पर आधारित है। निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा की यह फिल्म विश्व भर में अप्रैल 13 को रिलीज होगी। (शूटिंग शूरु होने से सिर्फ 24 घंटे पहले अभिषेक बच्चन ने क्यों छोड़ दी 'पलटन')

ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के बारे में बात करते हुए कहा, "एक मां के रूप में मैं यह कहना चाहूंगी कि वह मेरे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण महिला है। आपकी मां के साथ आपका रिश्ता सबसे वास्तविक, प्रभावशाली, व्यक्तिगत और अंतरंग होता है।" ऐश्वर्या ने आगे कहा, "मैं अपनी मां से बेहद प्रेम करती हूं और उनका सम्मान भी करती हूं। मैं आज जो भी हूं उनकी वजह से ही हूं और मैं अपनी बेटी को भी वही गुण सिखाऊंगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन