1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता की अस्थि विसर्जन के लिए दिल्ली पहुंची ऐश्वर्या, देखिए तस्वीरें

पिता की अस्थि विसर्जन के लिए दिल्ली पहुंची ऐश्वर्या, देखिए तस्वीरें

 Published : Apr 08, 2017 03:23 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 03:23 pm IST

लंबी बीमारी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का 18 मार्च को निधन हो गया था।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: लंबी बीमारी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का 18 मार्च को निधन हो गया था। शनिवार की सुबह पिता की अस्थि की विसर्जन करने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ मुंबई से दिल्ली रवाना हुईं। मुंबई एयरपोर्ट पर ऐश अपने मायकेवालों के साथ दिखीं।

ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी मौजूद थीं। ऐश्वर्या सफेद सलवार सूट में थीं। ऐश की बेटी ऐश्वर्या सफेट टॉप और गुलाबी पैंट में दिखाई दी।

एयरपोर्ट पर ऐश्वर्या के भाई आदित्य भी थे। साथ ही ऐश्वर्या की मां भी दिखाई दीं। ऐश्वर्या के भाई आदित्य मर्चेंट नेवी में हैं।

बता दें, ऐश्वर्या के पिता 18 मार्च की दोपहर लंबी बीमारी के बाद चल बसे। जनवरी में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कैंसर था। ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज आर्मी में बायोलॉजिस्ट थे।

ऐश्वर्या के पिता की खराब तबीयत की वजह से बच्चन परिवार ने इस बार होली भी नहीं मनाई।

स्लाइड में देखें तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन