मुंबई: 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन और सैफ अली खान के लुक सामने आने के बाद अब शरद केलकर, ल्यूक कैनी और पद्मावती राव की तस्वीरें सामने आई हैं। फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार शरद, औरंगजेब का किरदार ल्यूक और जीजामाता का रोल पद्मावती निभा रही हैं।
Related Stories
अजय देवगन ने तीनों कलाकारों के लुक की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने पद्मावती राव की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जीजामाता- जब तक कोंधना पर भगवा नहीं लहराता, हम जूते नहीं पहनेंगे #TanhajiTheUnsungWarrior'
Mardaani 2 Trailer Review: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 2' रेप और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है
इसके बाद अजय ने ल्यूक कैनी के लुक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'औरंगजेब मुगल सम्राट- हम मुक्कमल हिंदुस्तान को फतेह करने का इरादा रखते हैं.. #TanhajiTheUnsungWarrior'
इसके बाद अजय ने शरद केलकर के लुक की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'छत्रपति शिवाजी महाराज- पत्थर से ठोकर तो सब खाते हैं, पत्थरों को ठोकर मारे वो मराठा! #TanhajiTheUnsungWarrior'
डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत, बेड रेस्ट की वजह से काम से लेना पड़ा ब्रेक
बता दें कि ये पीरियड ड्रामा मूवी अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें उदयभान राथौड़ का किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं, जबकि अजय देवगन तानाजी के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में काजोल भी नज़र आएंगी। दोनों लंबे अर्से बाद बड़े पर्दे पर साथ में दिखाई देंगे।