1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन का 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से पहला लुक आया सामने, बनेंगे एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक

अजय देवगन का 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से पहला लुक आया सामने, बनेंगे एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक

 Published : Jan 02, 2020 04:15 pm IST,  Updated : Jan 02, 2020 04:15 pm IST

अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से पहला लुक सामने आ गया है। अजय फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ajay devgn- India TV Hindi
अजय देवगन भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया।

इस साल अजय देवगन अपनी फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से उनका पहला लुक सामने आ गया है। अजय फिल्म में एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अजय का पहला लुक भुज के डायरेक्टर अभिषेक दुधइया ने शेयर किया है।

नए साल के पहले दिन ही अजय देवगन का भुज से लुक शेयर किया गया है। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- अजय देवगन का एयरफोर्स ऑफिसर विजय कार्णिक के रुप में लुक शेयर करना मेरा सौभाग्य है। यह फिल्म 14 अगस्त 2020 को रिलीज होगी।

भुज में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रनिथा सुभाष इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन