1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और रकुत प्रीत की फिल्म De De pyar De का गाना 'चले आना' हुआ रिलीज

अजय देवगन और रकुत प्रीत की फिल्म De De pyar De का गाना 'चले आना' हुआ रिलीज

 Published : May 02, 2019 05:33 pm IST,  Updated : May 02, 2019 05:33 pm IST

De De Pyar De: अजय देवगन की आने वाली फिल्म का नया गाना 'चले आना' रिलीज हो गया है।

New song of de de pyar de- India TV Hindi
New song of de de pyar de Image Source : YOUTUBE

अजय देवगन(Ajay Devgn), रकुल प्रीत(Rakul preet singh) और तब्बू(tabu) की फिल्म 'दे दे प्यार दे' फिल्म 17 मई को रिलीज होने जा रही है। यह एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और अब एक गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'चले आना' है। इस गाने में अजय देवगन और रकुल प्रीत एक-दूसरे से अलग होते नजर आ रहे हैं।

गाने के लिरिक्स यहीं तक था सफर अपना, तुम्हे है लौट कर आना। गाने को अरमान मलिक ने गाया है। गाने के बोल कुणाल वर्मा के हैं।

आपको बता दें फिल्म में अजय देवगन एक 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जिसे 26 साल की लड़की रकुल प्रीत से प्यार हो जाता है। जहां अजय को उनकी खूबसूरती से प्यार होता है वहीं रकुल को अजय के पैसे से। ट्रेलर में जावेद जाफरी भी नजर आ रहे हैं।

अजय देवगन और रकुल प्रीत की लव स्टोरी में दिक्कत तब आती है जब उसे अजय के बच्चों के बारे में पता चलता है। फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता का रोल निभा रहे हैं। ट्रेलर में आप हंसते रहें। 

दे दे प्यार दे को लव रंजन ने लिखा है। वह इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। तबी फिल्म की कहानी के बारे में पता लगेगा कि इसमें कुछ नयापन है या वहीं पुराने कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है।

फिल्म का ट्रेलर:

Also Read:

जानिए कौन हैं कैप्टन विक्रम बत्रा जिनपर 'शेरशाह' नाम की फिल्म बना रहे हैं करण जौहर

Photos: सोफी टर्नर बनीं प्रियंका चोपड़ा की ऑफिशियल जेठानी, लास वेगास में जो जोनस से की शादी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन