1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' यूपी में हुई टैक्स फ्री

अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' यूपी में हुई टैक्स फ्री

 Published : Jan 14, 2020 10:14 am IST,  Updated : Jan 14, 2020 10:25 am IST

अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।

tanhaji the unsung warrior tax free in UP- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर यूपी में हुई टैक्स फ्री

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 3 दिन में ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। अब फिल्म के लिए एक और खुशखबरी है। तानाजी: द अनसंग वॉरियर यूपी में टैक्स फ्री कर दी गई है। यूपी सरकार ने फिल्म के यूपी में टैक्स फ्री होने की घोषणा की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर तानाजी: द अनसंग वॉरियर के टैक्स फ्री होने की जानकारी दी है।

तानाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने चौथे दिन भी लगभग 13 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 74 करोड़ लगभग है।

फिल्म की बात करें तो यह शिवाजी के सूबेदार तानाजी मालुसरे पर बनाई गई है। फिल्म में सैफ अली खान विलेन उदयभान के किरदार में तो वहीं काजोल तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन