1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर

 Published : Nov 15, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 04:11 pm IST

अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर इस दिन रिलीज होगा।

tanhaji the unsung warrior motion poster- India TV Hindi
तानाजी: द अनसंग वॉरियर मोशन पोस्टर

अजय देवगन की पीरियड ड्रामा फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के किरदारों के पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। अब सभी को ट्रेलर का इंतजार है। ट्रेलर से पहले अजय देवगन ने तानाजी: द अनसंग वॉरियर का मोशन पोस्टर रिलीज किया है साथ ही ट्रेलर की आउट डेट के बारें में बताया है।

अजय ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- स्वराज से बढ़कर क्या? तानाजी: द अनसंग वॉरियर 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 4 दिन बाद ट्रेलर आएगा।

मोशन पोस्टर में अजय देवगन मराठाओं का झंडा लेकर नजर आ रहे हैं और पूछ रहे हैं स्वराज से बढ़कर क्या? ट्रेलर 19 नवंबर को रिलीज होगा।

फिल्म में सैफ अली खान उदयभान, शरद केलकर छत्रपति शिवाजी, ल्यूक कैनी मुगल सम्राट औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में अजय के साथ काजोल भी नजर आने वाली हैं। लंबे समय के बाद दोनों बड़े पर्दे पर साथ में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन