1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सामने आया नाना पाटेकर का दमदार अंदाज, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्टर

सामने आया नाना पाटेकर का दमदार अंदाज, अजय देवगन ने शेयर किया पोस्टर

 Published : Dec 29, 2017 05:49 pm IST,  Updated : Dec 29, 2017 05:49 pm IST

नाना पाटेकर जल्द ही अजय देवगन की मराठी फिल्म 'आपला मानुष' में नजर आने वाले हैं। अब अजय ने शुक्रवार को अपनी इस फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।

ajay devgn- India TV Hindi
ajay devgn

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर जल्द ही अजय देवगन की मराठी फिल्म 'आपला मानुष' में नजर आने वाले हैं। अब अजय ने शुक्रवार को अपनी इस फिल्म का पहला लुक शेयर कर दिया है। इस फिल्म में नाना पाटेकर एक आम आदमी के रूप में तूफानी रात में बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। सतीश राजवाड़े के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुमीत राघवन और इरावती हर्षे भी अहम किरदीरों में नजर आ रहे हैं। अजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, "और यह रहा..हमारी मराठी फिल्म 'आपला मानुष' का पहला लुक..नाना पाटेकर, सतीश राजवाड़े, सुमीत राघवन, इरावती हर्षे, सुधांशु वत्स।"

अजय ने एक बयान में कहा, "इतने सालों में मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है, उसने मुझे हमेशा प्रशंसकों को और ज्यादा देने के लिए प्रेरित किया है। बतौर निर्माता 'आपला मानुष' महाराष्ट्र के लोगों के प्रति आभार जताने के लिए मेरा पहला प्रयास है और मैं उम्मीद करता हूं कि इसे सभी सराहेंगे।" इस फिल्म से वायकॉम18 भी मराठी फिल्मों में आगाज कर रहा है।

वायकॉम18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) अजीत अंधारे ने कहा, "हमने पिछले कुछ सालों में मराठी फिल्म उद्योग में बड़े पैमाने पर दर्शक वर्ग को उभरते देखा हैं, यह सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन के मामले में ही नहीं बल्कि विभिन्न विधाओं के मामले में भी है।" फिल्म 'आपला मानुष' अगले साल 9 फरवरी को रिलीज होने की उम्मीद है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन