1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या साज़िश का शिकार हुए हैं एजाज़ ख़ान, दो लड़कियों पर लगाया ड्रग्स में फंसाने का आरोप

क्या साज़िश का शिकार हुए हैं एजाज़ ख़ान, दो लड़कियों पर लगाया ड्रग्स में फंसाने का आरोप

 Published : Oct 23, 2018 07:04 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 07:36 pm IST

एजाज खान के पास से पुलिस ने ड्रग्स की 8 गोलियां बरामद की हैं, जो बैन हो चुकी हैं।

एजाज़ ख़ान- India TV Hindi
s Image Source : एजाज़ ख़ान

नई दिल्ली: कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले टीवी एक्टर एजाज खान एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान को मुंबई पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। एजाज खान के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने पहले एजाज खान से पूछताछ की और फिर उन्हें कोर्ट ले गई जहां कोर्ट ने उन्हें दो दिन की पुलिस कस्टडी में रखकर जांच करने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि एजाज खान के पास से पुलिस ने ड्रग्स की 8 गोलियां बरामद की हैं, जो बैन हो चुकी हैं। सोमवार की रात नवी मुंबई के बेलापुर इलाके के एक होटल से एजाज को गिरफ्तार किया गया। इंडिया टीवी ने जब एजाज से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। यह किसी की साजिश है।

एजाज और उनके वकील का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। सच्चाई क्या है ये तो जांच का विषय है लेकिन एजाज खान का कॉन्ट्रोवर्सी से पुराना नाता है, इससे पहले साल 2016 में एजाज खान को एक हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील तस्वीरें और मैसेज भेजने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Also Read: अर्जुन-मलाइका की नजदीकी से, एजाज खान की गिरफ्तारी तक, ये हैं आज की लेटेस्ट न्यूज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन