1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट

एजाज खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट

 Published : Oct 23, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Oct 23, 2018 05:00 pm IST

एजाज खान के पास से पुलिस ने ड्रग्स की 8 गोलियां जब्त की हैं जो बैन हैं। पिछली रात होटल बेलापुर से एजाज को गिरफ्तार किया गया है।

एजाज खान- India TV Hindi
एजाज खान

नई दिल्ली: एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान को मुंबई पुलिस ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया है। नवी मुंबई में पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है। एजाज खान के मोबाइल भी ले लिये गए हैं। नार्कोटिक्स सेल ने एजाज खान से पूछताछ की और उन्हें कोर्ट ले गई। जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस कस्टडी में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि एजाज खान के पास से पुलिस ने ड्रग्स की 8 गोलियां जब्त की हैं जो बैन हैं। पिछली रात होटल बेलापुर से एजाज को गिरफ्तार किया गया है।

एजाज खान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। एजाज के वकील ने कहा कि एजाज से मिलने दो लड़कियां आई थीं, उन्होंने पहले उनसे ऑटोग्राफ लिया और फिर उन्हें गिफ्ट पकड़ाया, इससे पहले वो कुछ समझ पाते वहां पुलिस आ गई और उनके हाथ से गिफ्ट ले लिया, जब उसे खोला गया तो उसमें से ड्रग्स निकला।

हालांकि सच्चाई क्या है यह तो कोर्ट के फैसले के बाद ही पता चलेगा। लेकिन  यह पहली बार नहीं है जब एजाज खान कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं, इससे पहले साल 2016 में वह एक हेयरस्टाइलिस्ट को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के बाद भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए थे। उस वक्त उन्हें 10 हजार के मुचलके पर छोड़ दिया गया था।

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: जानें कब, कहां और कैसे होगी शादी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग न्यूज सुन बॉलीवुड हुआ खुश, ऐसे दी बधाई

दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन