1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अखिल अक्किनेनी के बर्थडे पर रिलीज हुआ उनकी अपकमिंग फिल्म 'एजेंट' का पहला लुक

अखिल अक्किनेनी के बर्थडे पर रिलीज हुआ उनकी अपकमिंग फिल्म 'एजेंट' का पहला लुक

 Published : Apr 08, 2021 07:03 pm IST,  Updated : Apr 08, 2021 07:03 pm IST

यह पहली बार है जब अखिल और फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के निर्देशक किसी परियोजना के लिए साथ आए हैं। 

अखिल अक्किनेनी - India TV Hindi
अखिल अक्किनेनी  Image Source : INSTA- AKHIL

हैदराबाद: तेलुगू फिल्मों के एक्टर अखिल अक्किनेनी ने बुधवार को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'एजेंट' के पहले लुक और टाइटल का अनावरण किया है। यह पहली बार है जब अखिल और फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' के निर्देशक किसी परियोजना के लिए साथ आए हैं। अखिल ने इस किरदार के लिए अपना पूरा मेकओवर कराया है। वह लंबे बाल और दाढ़ी में नजर आए।

TRP Report: 'ये रिश्ता...' को लगा झटका, 'साथिया 2' की बढ़ी टीआरपी, जानिए आपके पसंदीदा शो का हाल

उन्होंने लिखा, "खुद के एक अवतार को आपके समक्ष पेश करता हूं, जिसे सुरेंदर रेड्डी ने तैयार किया है। धन्यवाद सर, मैं आधिकारिक तौर पर खुद को आपको सौंपता हूं। मेरे डायनैमिक प्रोड्यूसर अनिल सुनकारा गुरु को भी शुक्रिया। हैशटैगएजेंट में एक शानदार टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।"

PHOTOS: जान्हवी कपूर दोस्तों के साथ निकली मालदीव की सैर पर, होता जा रहा है बॉलीवुड सेलेब्स का फेवरिट डेस्टिनेशन

फिल्म में अभिनेता एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं। इसमें नवोदित साक्षी वैद्य भी हैं। फिल्म की शूटिंग 11 अप्रैल से शुरू होगी और 24 दिसंबर को इसके रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन