1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Brothers box office prediction: पहले दिन कमाएगी 22 करोड़

Brothers box office prediction: पहले दिन कमाएगी 22 करोड़

 Published : Aug 13, 2015 06:42 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 06:54 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान की बजरंगी भाईजान और प्रभास की बाहुबली के बाद अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मलहोत्रा की ब्रदर्स बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड्स की नई नीव रखने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर तो पहले

Brothers box office prediction: पहले दिन...- India TV Hindi
Brothers box office prediction: पहले दिन कमाएगी 22 करोड़

नई दिल्ली: सलमान खान की बजरंगी भाईजान और प्रभास की बाहुबली के बाद अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मलहोत्रा की ब्रदर्स बॉक्स आफिस पर रिकॉर्ड्स की नई नीव रखने के लिए तैयार है।

फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही धमाल मचा चुका है और पिछले कुछ दिनों से फिल्म की प्रमोशन पॉलिसी भी कारगर साबित हो रही है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फिल्म के चुनंदा वीडियो जिसमें पर्दे की पीछे की मेहनत दिखाई गई है, वो दर्शकों में सही मात्रा में उत्साह पैदा कर रही हैं।

दूसरी तरफ अक्षय-सिद्धार्थ-जैकलीन की तिगड़ी देश के हर छोर पर जा-जाकर फिल्म का प्रचार कर रही है।

बेबी, गब्बर इज बैक की सफलता के बाद अक्षय कुमार में लोगों ने लगातार हिट देने की काबीलियत देख ली है। ब्रदर्स के साथ वो हैट्रिक लगाएंगे और साथ ही 'हॉलिडे' के बाद वो शतक भी लगाएंगे।

कमाई का हाल-

100 करोड़ क्लब की बात करें तो माना जा रहा है कि ये तो एक कम से कम मुकाम है जो ब्रदर्स आसानी से हासिल कर लेगी।

अब बात बॉक्स आफिस की हो ही रही है तो जान लीजिए कि करण मलहोत्रा द्वारा निर्देशित ये फिल्म देश भर के 3500 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी। फिल्म विशेषज्ञों की माने तो देशभर में इसको 60 प्रतिशत की ओपनिंग मिलेगी।

ये कम से कम अनुमान लगाया गया है और इसके हिसाब से पहले दिन फिल्म के 20-22 करोड़ रुपए कमाने तय है जो आगे के दिनों को ध्यान में रखते हुए एक शानदार शुरुआत है। स्वतंत्रता दिवस और उसके बाद रविवार की छुट्टी को कमाई में भारी इजाफा होने के उम्मीद है।

अगली स्लाइड में जानिए फिल्म के हिट होने का फॉर्मूला-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन