1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इन 10 एक्‍ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने बॉक्‍स ऑफिस पर मचाया धमाल

इन 10 एक्‍ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने बॉक्‍स ऑफिस पर मचाया धमाल

 Written By: Ankkit Malviyaa
 Published : Sep 09, 2015 12:03 am IST,  Updated : Sep 12, 2015 10:09 pm IST

मुंबई: जिस तरह से हम आम ज़िन्दगी में जिन लोगों से हमारी अच्छी बनती हैं उनके साथ काम करना चाहते हैं, उसी तरह हमारे फिल्म स्टार्स भी उन एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करते

अक्षय के साथ बॉक्‍स...- India TV Hindi
अक्षय के साथ बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही इन अभिनेत्रियों की जोड़ी

मुंबई: जिस तरह से हम आम ज़िन्दगी में जिन लोगों से हमारी अच्छी बनती हैं उनके साथ काम करना चाहते हैं, उसी तरह हमारे फिल्म स्टार्स भी उन एक्ट्रेस के साथ काम करना पसंद करते हैं जिसके साथ उनकी फिल्में हिट या सुपरहिट हुई हो। बॉक्स ऑफिस पर जिस एक्ट्रेस के साथ एक्टर की जोड़ी सुपरहिट हो जाए उसे दर्शक भी आगे की फिल्मों में साथ देखना चाहतें हैं और आमतौर पर फिल्म डायरेक्टर और निर्माता भीऐसी सफल जोड़ी को रिपीट करते हैं। राजेश खन्ना और मुमताज, काजोल और शाहरुख खान, अमिताभ और रेखा और राजकपूर और नरगिस बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहीं है। कुछ इसी अंदाज में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी भी बड़ें परदे पर जबरदस्त हिट रहीं हैं। हालांकि अक्षय ने प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट़टी के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की हैं और लोगों को इनकी जुगलबंदी भी बेहद पसंद आई हैं। अक्षय कुमार ने जिन बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है आइए इस पर एक नजर डालते हैं.......

आएशा जुल्का और अक्षय कुमार

1991 में रिलीज हुई फिल्म खिलाडी अक्षय कुमार के फिल्मी जीवन की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में अक्षय और आएशा जुल्का की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था । अक्षय ने आयशा जुल्का के साथ तकरीबन चार फिल्में की जिसमें खिलाड़ी (1991), दिल की बाजी(1993), वक्त हमारा है(1993), जयकिशन (1994) शामिल है।


अश्विनी भावे
अक्षय कुमार की जोड़ी अश्विनी भावे के साथ भी खूब जमीं, अक्षय और अश्विनी ने जिन फिल्मों मे साथ काम किया वह हैं - अशांत(1993), सैनिक(1993), कायदा कानून(1993), ज़ख़्मी दिल(1994) ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन