1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस अंदाज में ट्विकल संग छुट्टियां मना रहे हैं अक्षय

इस अंदाज में ट्विकल संग छुट्टियां मना रहे हैं अक्षय

 Published : May 03, 2016 03:22 pm IST,  Updated : May 03, 2016 03:22 pm IST

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इन दिनों मुंबई से बाहर छुट्टियां मनाने निकले हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर की है।

akki- India TV Hindi
akki

नई दिल्ली: बॉलीवु़ड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना इन दिनों मुंबई से बाहर छुट्टियां मनाने निकले हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इस ट्रिप की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इन तस्वीरों में दोनों किसी पुल पर दिख रहे हैं और पीछे पानी नजर आ रहा है। इस तस्वीर में अक्षय स्वेटर पहने नजर आ रहे हैं, वहीं ट्विंकल की जुल्फें लहराती हुई नजर आ रही है। ऐसा लगता है कि दोनों किसी ठंडी और तेज हवा वाली जगह पर हैं।

इसे भी पढ़े:- अक्षय से जानिए वो कैसे जमाते हैं हास्य और गंभीर फिल्मों में अभिनय का सिक्का

'सिंह इज ब्लिंग' के इस अभिनेता ने ट्वीट कर बताया, "मुंबई की गर्मी से बचने की आदर्श जगह। अपनी साथी के साथ ठंड के मौसम का लुत्फ। छुट्टियों का मूड।" ट्विंकल ने भी इसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा, "पुल को पार करने के दौरान आप यहां पहुंचते हैं। प्राचीन बुद्धिमानी। 21वीं सदी का रिवाज, ठीक बीच में सेल्फी लेना।"

akki
akki

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीज, लीजा हेडन, नरगिस फाखरी, बोमन इरानी, जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म भी हाउसफुल श्रृंखला की पिछली दोनों फिल्मों जैसी ही मजेदार साबित होगी। इसके अलावा अक्षय फिल्म ‘रुस्तम’ में भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन