1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंटेंस लुक के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट का ऐलान, लेकिन करना होगा 1 साल इंतजार

इंटेंस लुक के साथ अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट का ऐलान, लेकिन करना होगा 1 साल इंतजार

 Published : Jan 23, 2021 11:02 am IST,  Updated : Jan 23, 2021 03:00 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी से अक्षय का नया लुक भी जारी हुआ है।

akshay kumar Bachchan Pandey release date - India TV Hindi
अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' इस दिन होगी रिलीज  Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। हालांकि, इसे देखने के लिए फैंस को अभी एक साल का इंतजार करना होगा। इस अनाउंसमेंट के साथ ही अक्षय ने फिल्म से अपना नया लुक भी साझा किया है, जिसमें वो बेहद खतरनाक लग रहे हैं। उनका लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 

अक्षय कुमार ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'उसका एक लुक ही काफी है। बच्चन पांडे.. 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।' इस फिल्म को अगले साल रिपब्लिक डे पर रिलीज किया जाएगा। 

अक्षय कुमार ने शुरू की 'बच्चन पांडे' की शूटिंग, अपना लुक शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल ​

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी इस मूवी में अक्षय ने एक गैंगस्टर की भूमिका निभाई, जो एक अभिनेता बनने की इच्छा रखता है, जबकि कृति एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जो निर्देशक बनने की इच्छा रखती हैं। फिल्म में अरशद वारसी भी हैं, जो अक्षय के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं। इन कलाकारों के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और पंकज त्रिपाठी भी नज़र आएंगे। 

अक्षय कुमार 'बच्चन पांडे' के अलावा कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। उनकी मूवीज की लिस्ट में 'अतरंगी रे', 'रक्षाबंधन', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज, 'बेल बॉटम'' और 'रामसेतू' शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन