1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: एक बार फिर 'चुरा के दिल मेरा' पर थिरके अक्षय कुमार

VIDEO: एक बार फिर 'चुरा के दिल मेरा' पर थिरके अक्षय कुमार

 Published : Feb 07, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 01:42 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए अक्षय उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उनके साथ उनकी सह-अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में अपनी इस फिल्म के प्रचार के लिए अक्षय उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उनके साथ उनकी सह-अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं। कैंपस में उनके फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं अक्षय ने भी अपने फैंस के साथ मिलकर खूब मस्ती की। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐमिटी में हुई मस्ती की वीडियो शेयर की है। इस में वह अपने ही गाने 'चुरा के दिल मेरा' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ हुमा ने भी इस गाने पर ठुमके लगाए।

इसे भी पढ़े:- 

बता दे कि 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय एक वकील का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह 2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' का सीक्वल है। पिछली फिल्म में अरशद वारसी, बोमन इरानी, सैरभ शुक्ला और अमृता राव अहम किरदारों में नजर आए थे।

वहीं इस फिल्म में सौरभ शुक्ला को छोड़कर बाकी सभी किरदार बदल दिए गए हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा हुमा कुरैशी और अन्नू कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ वक्त पहले जारी किए गए इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।

फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन