1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले गाने का खुमार उतरने से पहले ही रिलीज़ हुआ अक्षय का दूसरा गाना

पहले गाने का खुमार उतरने से पहले ही रिलीज़ हुआ अक्षय का दूसरा गाना

 Published : May 07, 2016 07:25 pm IST,  Updated : May 07, 2016 07:25 pm IST

अक्षय कुमार और रितेश देशमुख के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है।

akki- India TV Hindi
akki

मुंबई: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का शानदार गाना 'टांग उठाके' रिलीज किया गया है। फिल्म के पहले गाने का फीवर उतरने से पहले ही पूरी टीम एक और धमाकेदार और एनर्जी भरे पार्टी सॉन्ग लेकर आ गई है। यह गाना शुक्रवार को रिलीज किया गया है। इस रॉकिंग पार्टी सांग में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन के साथ नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस और लीजा हेडन मस्ती में झूमते हुए नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े:- इस अंदाज में ट्विकल संग छुट्टियां मना रहे हैं अक्षय

'हाउसफुल-3' के गीत 'टांग उठाके' में गोविंदा की झलक देखने को मिलेगी, क्योंकि इस गाने में उनके अंदाज का डांस और उनके नाम को गाने के बोल में इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने बताया, "गोविंदा के डांस के सभी लोग दीवाने हैं और इस गाने से गोविंदा के डांस की यादें ताजा होगी। समझिए, इस गाने के जरिए गोविंदा को सैल्यूट किया जा रहा है।"

मीका सिंह ने कहा कि अभिषेक बच्चन के साथ यह उनका पहला गीत होगा, जबकि वह उन्हें पिछले 19 सालों से जानते हैं। मीका ने ट्विटर पर कहा कि फिल्म 'हाउसफुल 3' से 'टांग उठाके' अक्षय कुमार के साथ उनका 10वां गीत है, रितेश देशमुख के साथ तीसरा और अभिषेक के साथ पहला गीत है।

साजिद फरहाद द्वारा निर्देशित 'हाउसफुल 3' में जैकलिन फर्नाडीस, नरगिस फाखरी और लिसा हेडन जैसे सितारे हैं। उनका दावा है कि हाउसफुल-3 सीरीज की पहली दोनों फिल्मों से ज्यादा गुदगुदाएगी। यह मल्टी स्टारर फिल्म है, जो 3 जून को रिलीज होगी।

अगली स्लाइड में देखिए फिल्म का शानदार गाना:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन