मुंबई: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हमशक्ल की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक बुजुर्ग कश्मीरी की फोटो वायरल हो रही है, जिसकी शक्ल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से मिलती जुलती है।
Related Stories
जानकारी के अनुसार, एक पत्रकार आशीष ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह फोटो शेयर की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। अक्षय कुमार के इस हमशक्ल का नाम माजिद मीर है और वह श्रीनगर के रहने वाले हैं। इस फोटो पर कई लोगों ने कमेंट्स किए हैं।

एक यूजर का कहना है कि माजिद अक्षय कुमार के बुढ़ापे जैसे दिख रहे हैं तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या यह अक्षय कुमार के जुड़वा भाई हैं?'


वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अक्षय जल्द ही 'हाउसफुल 4' और 'गुड न्यूज' में नज़र आएंगे।
इसके अलावा अक्षय 'सूर्यवंशी' फिल्म में भी दिखाई देंगे, जिसमें कैटरीना कैफ उनके अपोजिट नज़र आएंगी। यह फिल्म अगले साल मार्च महीने में रिलीज होगी। इसके अलावा 'लक्ष्मी बॉम्ब' भी अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Also Read: