1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने की 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अपने किरदार के बारे में बात, कहा- साड़ी में सहज महसूस करता हूं

अक्षय कुमार ने की 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अपने किरदार के बारे में बात, कहा- साड़ी में सहज महसूस करता हूं

 Published : Jan 03, 2020 05:22 pm IST,  Updated : Jan 03, 2020 05:22 pm IST

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में किन्नर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में उन्होंने अपने किरदार के लिए साड़ी पहनी है।

Akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार

अक्षय कुमार 2019 में धमाकेदार फिल्में लेकर आए। साल 2020 में भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब भी है। अक्टूबर में अक्षय ने सोशल मीडिया पर लक्ष्मी बॉम्ब से अपने किरदार का पहला लुक शेयर किया था। वह साड़ी पहने, बड़ी बिंदी लगाए और चूड़ियां पहने नजर आए थे। अक्षय ने बताया है कि उन्हें साड़ी में शूट करने में कोई परेशानी नहीं होती है।

मिड डे को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने बताया, मैं साड़ी में सहज महसूस करता हूं मुझे यह पहनकर शूटिंग करने में कोई परेशानी नहीं होती है। मुझे इस तरह के ट्रिकी स्टफ करने में मजा आता है। यह अब तक का मेरा सबसे मुश्किल किरदार रहा है। मुझे इस किरदार के लिए खुद को अंदर से बदलना था ताकि सही बॉडी लैंग्वेज आए।

'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार एक किन्नर भूत का करिदार निभाते नजर आएंगे। अपना पहला पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- नवरात्रि आंतरिक देवी को नमन करने और अपनी असीम शक्ति का जश्न मनाने के बारे में है। इस पावन दिन पर मैं आप सभी के साथ अपना लक्ष्मी का लुक शेयर कर रहा हूं। इस किरदार के लिए मैं उत्साहित और नर्वस दोनों हूं... लेकिन जिंदगी कंफर्ट जोन के आखिरी में शुरू होती है.... है ना?

'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं। यह साउथ की फिल्म 'कंचना' का हिंदी रीमेक है। 'लक्ष्मी बॉम्ब' 5 जून 2020 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ निभाएगी ये किरदार

अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' से 'राधे' के क्लैश पर बोले सलमान खान- 'दोनों की फिल्म चलनी चाहिए'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन