1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ निभाएगी ये किरदार

रोहित शेट्टी ने किया खुलासा, अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' में कटरीना कैफ निभाएगी ये किरदार

 Published : Dec 31, 2019 12:18 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 12:18 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म ''सूर्यवंशी में कटरीना कैफ क्या किरदार निभाने वाली है। इसके बारे में डायरेक्टर रोहित शेट्टी से बताया है। 

katrina kaif- India TV Hindi
katrina kaif Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कटरीना कैफ को स्क्रीन में एक साथ फिर से देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में एक बार फिर यह जोड़ी नजर आने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिसवाला का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।  जिसको लेकर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ था कि कटरीना कैफ इस फिल्म में कौन सा किरदार निभाती हुई नजर आएगी। अब इस सवाल से पर्दा उठ गया है।  डायरेक्टर रोहित शेट्टी से बताया कि इस फिल्म में कटरीना डॉक्टर का किरदार निभाती हुई नजर आएगी। 

हाल में ही रोहित शेट्टी से नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में इस बारे में बताते हुए कहा कि वह(कटरीना कैफ)  बहुत ही ज्यादा सवाल पूछती है..क्या ये ठीक है, क्या ये सही है? मैं उसे बताता हूं कि वह सुंदर है लेकिन एक प्वाइंट में मैं बोलना बंद कर देता हूं। 

बॉयफ्रेंड संग न्यू ईयर सेलिब्रेट कर रही हैं कृष्णा श्रॉफ, बहन की इस तस्वीर को देख भाई टाइगर ने किया ये कमेंट

हाल में ही रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा' को एक साल पूरे होने पर रोहित शेट्टी से सूर्यवंशी का टीजर रिलीज किया था। जिसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार पुलिस के रोल में नजर आ रहे थे। रोहित ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'सिंबा के एक साल को सेलिब्रेट करते हुए...अंत तक देखें लेकिन अंत को खुलासा न करें।'

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होने वाली है। 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल में ही उनकी फिल्म 'गुड न्यूज' रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, दिलजीत दोझांस, कियारा आडवाणी है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर कटरीना कैफ अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में सलमान खान संग नजर आई थीं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन