1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले अक्षय कुमार ने विदेश में 100 पाउंड के लिए किया कुछ ऐसा काम, वीडियो देखते ही रह जाएगे दंग

फिल्मों से करोड़ों कमाने वाले अक्षय कुमार ने विदेश में 100 पाउंड के लिए किया कुछ ऐसा काम, वीडियो देखते ही रह जाएगे दंग

 Published : Jul 17, 2019 08:54 am IST,  Updated : Jul 17, 2019 08:58 am IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन में है। ट्विंकल खन्ना ने सूर्यवंशी एक्टर अक्षय कुमार का एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया है कि पढ़ते ही आपको हंसी आ जाएगी।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन में है। ट्विंकल खन्ना ने सूर्यवंशी एक्टर अक्षय कुमार का एक फनी वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ऐसा कैप्शन दिया है कि पढ़ते ही आपको हंसी आ जाएगी।

दरअसल हम ये बात अच्छी तरह जानते है कि अक्षय कुमार कभी भी स्टंट करने में पीछे नहीं हटते हैं। वहीं इस वीडियो की बात करें तो वहां एक गेम  है जिसमें आपको कुछ निर्धारित समय के लिए एक पोल पर लटकना है और अगर आप जीत गए तो आपको 100 पाउंड मिलेंगे। अक्षय भी उस पोल पर लटके हैं जिसका वीडियो ट्विंकल ने शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा, अक्षय फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद भी खुश नहीं हैं और उन्हें ये 100 पाउंड भी जीतने हैं।'

बता दें कि जानी-मानी बिजनस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की है। इसमें भारत से इस बार केवल बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ही जगह बना पाए हैं। जो कि इस सूची में 33वें नंबर में है। जहां पहले इस लिस्ट में सलमान खान, अमिताभ बच्चन,  शाहरुख खान और अक्षय कुमार हुआ करते थे।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'केसरी' में नजर आए थें। जिस ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई की। अब अक्षय रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले है। यह फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह 'मंगल मिशन' में भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-

सलमान खान का इस प्यारी सी फैन से पैर ने बनाया स्क्रेच, भाईजान ने वीडियो शेयर करके लिखी दिल को छू लाने वाली बात

ऋतिक रोशन की फिल्म Super 30 देख रो पड़े शेखर कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन