1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान का इस प्यारी सी फैन से पैर ने बनाया स्क्रेच, भाईजान ने वीडियो शेयर करके लिखी दिल को छू लाने वाली बात

सलमान खान का इस प्यारी सी फैन से पैर ने बनाया स्क्रेच, भाईजान ने वीडियो शेयर करके लिखी दिल को छू लाने वाली बात

 Published : Jul 17, 2019 07:35 am IST,  Updated : Jul 17, 2019 07:42 am IST

सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसें वह अपनी एक प्यारी सी फैन को शुक्रिया बोला है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान एक ऐसे स्टार हैं जो कि फैन्स से बातचीत के बिना रह नहीं पाते हैं। जब वह प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हैं तो हमेशा उनके सपोर्ट में खड़े रहते हैं। यह बात हम अच्छी तरह से जानते है कि उनके फैंस से कोई दुर्व्यवहार करें तो वह उसे छोड़ते भी नहीं है। भाईजान फैंस के प्रति अपना प्यार और समर्पण समय-समय में दर्शाते रहते है। ऐसा ही एक वीडियो सलमान खान ने शेयर किया है। जिसें वह अपनी एक प्यारी सी फैन को शुक्रिया बोला है।

दरअसल, भारत के अभिनेता सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक डिसेबल लड़की दबंग खान का स्क्रेच अपने पैरों से बना रही हैं। जो कि देखने में काफी खूबसूरत भी लगा। ऐसे में अपने उसकी सराहना न की जाए तो कैसे हो सकता है। इसीलिए सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '"भगवान का आशीर्वाद ... प्यार को नहींपा सकता लेकिन प्रार्थना और बहुत सारा प्यार'।

सलमान खान की इस फैन का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है।

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दंबग 3 की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाल्लाह' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान खान 'किक 2' के अलावा 2 रियलिटी शो बिग बॉस 13 और नच बलिए में नजर आने वाले हैं।  

ये भी पढ़ें-

ऋतिक रोशन की फिल्म Super 30 देख रो पड़े शेखर कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

फिल्मों के बाद अब नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज प्रोड्यूस करेंगे शाहरुख और अनुष्का

70 की उम्र में वरुण धवण लग रहे हैं इस फेमस स्टार की कॉपी, यूजर्स ने कहा- झक्कास

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन