1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन की फिल्म Super 30 देख रो पड़े शेखर कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

ऋतिक रोशन की फिल्म Super 30 देख रो पड़े शेखर कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Jul 16, 2019 09:14 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 09:15 pm IST

सुपर 30 आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को कापी पसंद आ रही है। हाल ही में एक खबर आई कि सुपर 30 देखने के बाद सिंगर शेखर कपूर रो पड़ें।

hrithik roshan- India TV Hindi
hrithik roshan

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म से जुड़ी एक और खुशखबरी सामने आई है। सुपर 30 आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक को कापी पसंद आ रही है। हाल ही में एक खबर आई कि सुपर 30 देखने के बाद सिंगर शेखर कपूर रो पड़ें।

चार दिनों में फिल्म ने 57 करोड़ की कमाई कर ली है। ऋतिर रोशन की इस फिल्म सुपर 30 को लेकर शेखर कपूर का एक ट्वीट सामने आया है। सेलेब्स, ऋतिक रोशन की मूवी की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में शेखर कपूर ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 देखकर आए हैं जिसके बाद उन्होंने ये ट्वीट शेयर किया है। वे लिखते हैं कि हॉल में फिल्म देखना मेरे लिए हमेशा से ही एक सुखद अनुभव रहा है। मैं थिएटर में बैठा सोच रहा था कि कोई मेरे आंसुओं को नोटिस ना कर ले क्योंकि मैं फिल्म देखते हुए रो रहा था। सुपर 30 एक अच्छी कहानी के साथ एक अलग कहानी भी है। ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस ने मुझे भावुक कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर 30 की स्पेशल स्क्रीनिंग में ऋतिक रोशन का काम देख उनके घरवालों की आंखें नम हो गई थीं। उनकी मां और नानी रो पड़ी थीं। सुपर 30 में ऋतिक ने बिहार के मशहूर टीचर आनंद कुमार की भूमिका निभाई है। ये एक बायोपिक फिल्म है।

फिल्म को बिहार सरकार ने पहले हफ्ते में ही टैक्स फ्री कर दिया है।

Also Read: 

O SAKI SAKI में दिखा नोरा फतेही का दिलकश अंदाज, तोड़ सकता है 'दिलबर' का रिकॉर्ड

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के बीच छिड़ी जंग, आ गया War का धमाकेदार टीजर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नया प्रोमो आया सामने, बेटे के साथ कार्तिक से मिलने पहुंची नायरा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन