1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: आयुष्मान खुराना ने गाया 'बेख्याली' गाना, सुपर 30 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

मनोरंजन दुनिया की दिलचस्प खबरें: आयुष्मान खुराना ने गाया 'बेख्याली' गाना, सुपर 30 ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Jul 14, 2019 01:19 pm IST,  Updated : Jul 14, 2019 01:19 pm IST

आइए जानते हैं बॉलीवुड की खास खबरें....

Latest Bollywood News- India TV Hindi
Latest Bollywood News Image Source : INSTAGRAM

80 साल की उम्र में ऐसी लगेंगी सोनम कपूर, शेयर की तस्वीर

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने जीवन से जुड़ा बातें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सोनम 80 साल की उम्र में कैसी लगने वाली हैं इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

सोनम के फैन ने उनकी एक तस्वीर को फोटोशॉप किया है। जिसमें उनके चेहरे पर झुर्रियां और वह बूढ़ी नजर आ रही हैं। सोनम का बूढ़ा लुक अभी से देखा जा सकता है। सोनम ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा- देखो जब वह 75-80 साल की हो जाएंगी तो ऐसी लगेंगी। लेकिन वह खूबसूरत हैं और हमेशा ब्यूटी क्वीन रहेंगी।

Screenshot of sonam kapoor insta story
Image Source : INSTAGRAMScreenshot of sonam kapoor insta story

Super 30 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही ऋतिक रोशन की फिल्म कमाए इतने करोड़

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 लोगों को काफी पसंद आ रही है। लगता है लोगों को ऋतिक का बिहारी लुक काफी भा गया है। गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर यह फिल्म बनाई गई है। आनंद कुमार बिना पैसे लिए बच्चों को आईआईटी की तैयारी करवाते हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज तिवारी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्मन का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपर 30 के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है। सुपर 30 ने दूसरे दिन लगभग 18 करोड़ की कमाई की है। 

लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने एम एस धोनी के रियायरमेंट को लेकर किया ट्वीट

वर्ल्ड कप 2019 में सेमी फाइनल से बाहर हो जाने के बाद भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। मगर भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत तारीफ की गई है। पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।  मैच हारने के बाद से खबरें आने लगीं कि एमएस धोनी जल्द ही रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। जिसके बाद धोनी के फैन्स उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करने लगे। सेलिब्रिटीज भी उन्हें रिटायरमेंट लेने से मना करने लेग। पहले लता मंगेशकर ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया था। अब जावेद अख्तर ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर यह बात कही है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- मिडिल ऑर्डर या विकेट कीपर एम एस धोनी पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है। विराट भी इस बात को मानते हैं कि धोनी की गेम को लेकर समझ टीम के लिए फायदेमंद है। अभी उनमें बहत क्रिकेट बाकि है। तो उनके रिटायरमेंट के बारे में क्यों बात करनीं।

वर्कआउट करते समय आयुष्मान खुराना गाते हैं 'कबीर सिंह' का अपना फेवरेट गाना, वीडियो हुआ वायरल

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 रिलीज हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जातिवाद के मुद्दे पर बनी यह फिल्म 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।इसके साथ ही इस समय बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह छाई हुई है। लोगों को फिल्म के साथ इसके गाने भी बहुत पसंद आए हैं। यह गाने सभी की जुबान पर चढ़ गए हैं। कबीर सिंह के गाने सिर्फ ऑडियन्स नहीं सेलिब्रिटीज को भी पसंद आए हैं।

आयुष्मान खुराना को कबीर सिंह का बेख्याली गाना बहुत पसंद आया है। वह वर्कआउट करते समय भी इस गाने को गुनगुनाते रहते हैं। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर इस गाने की अपनी फेवरेट लाइन्स गाते हुए वीडियो शेयर की है।

करीना कपूर नहीं ये एक्ट्रेस बनेंगी 'जवानी जानेमन' में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड

सैफ अली खान इन दिनों अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ लंदन में हैं। सैफ अपनी आने वाली फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग करने के लिए लंदन गए हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर फिल्म में सैफ की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली थीं। मगर अब वह सैफ की गर्लफ्रेंड का किरदार नहीं निभाएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स को गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने के लिए ए-लिस्ट एक्ट्रेस नहीं चाहिए। जिसकी वजह से करीना इस फिल्म में नजर नहीं आएंगी।यह रोल छोटा है लेकिन फिल्म के लिए स्पेशल है।

नेहा कक्कड़ ने कार की बोनट पर चढ़कर 'धीमे-धीमे' गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ डांस के लिए भी बहुत फेमस हैं। उन्हें डांस का भी काफी शौक है। नेहा कक्कड़ के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। नेहा की इस समय एक डांस ने इंटरनेट पर धामल मचाया हुआ है। वह फ्लोर पर नहीं कार की बोनट पर खड़े होकर डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल नेहा का नया गाना sorry जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। यह गाना पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर और नेहा कक्कड़ ने गाया है। वायरल हो रही डांस की वीडियो नेहा के नए गाने की है। डांस वीडियो नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का धीमे-धीमे गाना बज रहा है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन