1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पोस्टर लगवा दो' के रीमेक पर सामने आया अक्षय कुमार का रिएक्शन, देखिए मजेदार Video

'पोस्टर लगवा दो' के रीमेक पर सामने आया अक्षय कुमार का रिएक्शन, देखिए मजेदार Video

 Published : Jan 29, 2019 08:52 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 08:52 am IST

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' का पहला गाना आज सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा।

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार

मुंबई: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छिपी' का पहला गाना आज रिलीज होने जा रहा है। गाने का मजेदार टीजर सामने आ चुका है अब एक और मजेदार वीडियो सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं। दरअसल कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पर फिल्माया जो गाना आज रिलीज होने वाला है वो साल 1997 में आई फिल्म 'अफलातून' के सुपरहिट गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में' का रीमेक है। ओरिजनल गाना अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया है। 

पूरे 21 साल बाद इस गाने का रीमेक तैयार किया गया है, इसी गाने के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं और डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, कैप्शन में लिखा है- पोस्टर लगाने एक बार फिर जब साथ होंगे मेरे फेवरिट मिस्टर खिलाड़ी, अक्षय कुमार। पोस्टर लगवा दो आज 11 बजे रिलीज होगा, बने रहिए हमारे साथ।

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो लिव इन रिलेशन में रहते हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार रहने आ जाता है। फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं कि अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद उनका भी मन है कि वो भी शादी कर लें, लेकिन जब वो लड़की को प्रपोज करते हैं तो क्या होता है, देखिए मजेदार ट्रेलर-

फिल्म का मजेदार ट्रेलर देखते हुए हमें पता चलता है कि इसमें 'यह खबर छपवा अखबार में' के अलावा 'कोकाकोला तू' गाने को भी इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म में कृति सेनन और कार्तिक आर्यन के अलावा विनय पाठक, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे पर 1 मार्च को रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें-

मणिकर्णिका विवाद के बीच हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिमरन मेरे लिए दर्दभरा अध्याय

कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

पीएम मोदी, निर्मला सीतारमण और मनोहर पर्रिकर पर भी चढ़ा 'उरी' का खुमार, पूछा 'How's The Josh'?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन