1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन

फैन ने शेयर की 20 साल पुरानी फोटो, अक्षय कुमार ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Jul 23, 2019 02:21 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 02:22 pm IST

अक्षय कुमार के फैन उनकी ऑटोग्राफ की हुई फोटो शेयर की थी। जिसका अक्षय ने जवाब दिया है।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay kumar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने फैन्स के द्वारा शेयर की गई चीजों का जवाब जरुर देते हैं। अक्षय कुमार के एक फैन ने उनकी 20 साल पुरानी फोटो शेयर की है। इस फोटो पर अक्षय ने ऑटोग्राफ भी दिया है। फैन के यह फोटो शेयर करने के बाद अक्षय ने ट्वीट कर फैन को कुछ खास जवाब दिया है।

अक्षय कुमार के फैन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- डियर अक्षय सर 1997 में आपने मुझे यह फोटो भेजी थी। मैंने पहले आपकी सराहना करते हुए एक लेटर आपको भेजा जिसके बाद आपने मुझे अपनी ये फोटो और आने वाली फिल्म की लिस्ट भेजी थी। आशा करता हूं आपको यह याद होगा। आपके सबसे बड़े फैन की तरफ से प्यार।

अक्षय कुमार को यह तस्वीर याद थी और उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मुझे याद है। फैन मेल के पुराने अच्छे दिन। आशा करता हूं तुम जीवन में अच्छा कर रहे होगे। 

1997 में अक्षय कुमार की Mr. and Mrs. khiladi तराजू, दावा आई थी। इसके साथ ही वह माधुरी दीक्षित की फिल्म दिल तो पागल है में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे।

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, विद्या बालन अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार फिल्म 'गुड न्यूज' और 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाले हैं।

'

Also Read:

ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बेस्टफ्रेंड शनाया और सुहाना की हेल्प लेती हैं अनन्या

सुपर 30 के गाने 'जुगराफिया' पर जमकर थिरकीं ऋतिक रोशन की मां, वायरल हुआ Video

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन