1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐसा क्या हुआ कि फाइट मास्टर पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने तानी बंदूक, वायरल हो रही है तस्वीर

ऐसा क्या हुआ कि फाइट मास्टर पर अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने तानी बंदूक, वायरल हो रही है तस्वीर

 Published : Jun 28, 2019 05:44 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 06:12 pm IST

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) ने 'सूर्यवंशी'(sooryavanshi) के सेट से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में अक्षय, रोहित और उनकी टीम फाइट मास्टर पर बंदूक ताने हुए है।

Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी(Sooryavanshi) की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ(Katrina kaif) भी नजर आने वाली हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी के सेट से स्टंट की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। मगर इस बार एक अनोखी फोटो फिल्म के सेट से वायरल हो रही है। इस फोटो में अक्षय और रोहित ने टीम के साथ फाइट मास्टर पर बंदूक तान दी है।

अक्षय कुमार ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में अक्षय, रोहित के साथ सूर्यवंशी की टीम ने फाइट मास्टर पर पिस्तौल तान दी है। अक्षय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जब आपका एक्शन खत्म हो जाता है तो आपके पास एक ही चीज बचती है, वो है अपने फाइट मास्टर को शूट करना। सूर्यवंशी अपने फाइट मास्टर को प्यार दे रहा है। इस इंसान ने हमे इस मस्ती भरे पूरे महीने जिंदा रखा।

आपको बता दें 'सूर्यवंशी' के लिए फिल्म मोहरा का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' रिक्रिएट किया जा रहा है। इस गाने की शूटिंग के दौरान की कई फोटो कैटरीना ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज को कैटरीना कैफ ने टॉवल सीरीज के नाम से शेयर किया है। 'सूर्यवंशी' 27 मार्च 2020 को रिलीज होने जा रही है।

Also Read:

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? वर्ल्ड कप के बीच आई ये खबर

कपिल शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि हंसी से लोट-पोट हो गईं एकता कपूर, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन