1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? वर्ल्ड कप के बीच आई ये खबर

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? वर्ल्ड कप के बीच आई ये खबर

 Published : Jun 28, 2019 01:09 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 01:41 pm IST

के एल राहुल इस वक्त भारत के लिए वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं। शिखर के चोटिल होने के बाद केएल राहुल ओपनिंग करने उतर रहे हैं।

केएल राहुल- India TV Hindi
केएल राहुल

मुंबई: केएल राहुल टीम इंडिया के ओपनिंग बैट्समैन हैं। शिखर धवन के चोटिल होने के बाद केएल राहुल टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा के साथ वर्ल्ड कप में ओपनिंग करने उतर रहे हैं। इस बीच केएल राहुल का नाम एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है। बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटर्स का पुराना याराना है। अक्सर क्रिकेटर्स का अफेयर बॉलीवुड सितारों संग होता रहता है। खुद कप्तान विराट कोहली ने भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की है। वहीं युवराज सिंह ने भी हेजल कीच से और जहीर खान ने सागरिका घटगे से शादी की है। अब इस लिस्ट में केएल राहुल भी जुड़ गए हैं। बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक केएल राहुल सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं।

इसके पहले केएल राहुल का नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल संग भी जुड़ा था। फिलहाल जो खबर है उसके मुताबिक केएल अथिया से प्यार करते हैं हालांकि दोनों पब्लिक अपीयरेंस से बचते हैं। खबरों के मुताबिक केएल राहुल और अथिया ने फरवरी से एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों की कॉमन फ्रेंड आकांक्षा रंजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस तस्वीर में आथिया और केएल राहुल साथ में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की मुलाकात आकांक्षा ने ही करवाई थी।

ये तस्वीर इसी साल अप्रैल की है। जिसके बाद से ही ये चर्चा शुरू हो गई थी। फिलहाल अथिया ने तो इस पर कोई भी कमेंट नहीं किया है, वहीं केएल राहुल वर्ल्ड कप खेलने में बिजी हैं। लेकिन हम जरूर जानना चाहेंगे कि दोनों इस पर क्या टिप्पणी करते हैं।

Also Read:

Kabir Singh Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी की फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर जादू बरकरार, अब तक कमाए इतने

स्क्रिप्ट चुनने में बेहद पारखी हैं आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15 ही नहीं ये फिल्में भी हैं गवाह

Article 15 Reactions: आयुष्मान खुराना की फिल्म पर बोले लोग- कड़वी सच्चाई आएगी सामने

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन