1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. कपिल शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि हंसी से लोट-पोट हो गईं एकता कपूर, देखें वीडियो

कपिल शर्मा ने ऐसा क्या कहा कि हंसी से लोट-पोट हो गईं एकता कपूर, देखें वीडियो

 Published : Jun 28, 2019 04:12 pm IST,  Updated : Jun 28, 2019 06:15 pm IST

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में इस बार एकता कपूर और मल्लिका शेरावत नजर आने वाली हैं। शो में कपिल ने एकता कपूर से ऐसी बात कही कि सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगे।

Kapil sharma show- India TV Hindi
Kapil sharma show Image Source : INSTAGRAM

कपिल शर्मा(Kapil sharma) के कॉमेडी शो में इस बार एकता कपूर (Ekta Kapoor) और मल्लिका शेरावत(Mallika Sherawat) नजर आने वाली हैं। कपिल शर्मा हर सेलिब्रिटी की तरह इन दोनों के साथ भी खूब मस्ती करते नजर आने वाले हैं। इस शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। शो में कपिल ने एकता कपूर से ऐसी बात कही कि सभी लोग पेट पकड़कर हंसने लगे।

एकता कपूर की कॉमेडी हॉरर वेब सीरीज आने वाली है। इस सीरीज में मल्लिका शेरावत और तुषार कपूर नजर आने वाले हैं। शो में मस्ती करते हुए कपिल शर्मा एकता कपूर से कहते हैं- मैंने आपसे एक बहुत अच्छी चीज सीखी है। जो आर्टिस्ट आपको तंग करे उसकी फोटो पर हार डाल दो। कपिल शर्मा की यह बात सुनकर एकता कपूर के साथ वहां बैठे सभी दर्शक जोर-जोर से हंसने लगे।

कपिल शर्मा ने शो का प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- इस हफ्ते।

आपको बता दें कपिल शर्मा के शो जब से शुरू हुआ है, टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। शो में कपिल के साथ भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह नजर आते हैं।

Also Read:

शाहरुख खान की आवाज में रिलीज किया गया The Lion King का हिंदी ट्रेलर, अभी देखिए

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं केएल राहुल? वर्ल्ड कप के बीच आई ये खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन