1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने कनाडा को बताया अपना घर, कहा- बॉलीवुड से रिटायरमेंट के बाद यहीं बसूंगा, हुए ट्रोल

अक्षय कुमार ने कनाडा को बताया अपना घर, कहा- बॉलीवुड से रिटायरमेंट के बाद यहीं बसूंगा, हुए ट्रोल

 Published : Dec 27, 2018 03:24 pm IST,  Updated : Dec 27, 2018 03:25 pm IST

अक्षय कुमार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अक्षय कुमार खुद को कनाडा का नागरिक कहते दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार- India TV Hindi
अक्षय कुमार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपने एक बयान की वजह से सोशल मीडिया के निशाने पर हैं। देशभक्ति फिल्मों में एक देशभक्त का किरदार निभाने वाले जिन्हें आज के जमाने का भारत कुमार भी कहा जाता है, उन्हीं अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया है कि ट्विटर पर उनके फैंस ही उन्हें ट्रोल करने लगे। अपनी फिल्मों में के उलट अक्षय कुमार ने बयान दिया है।

आप जानते होंगे कि अक्षय कुमार भारत के नहीं बल्कि कनाडा के नागरिक हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो कनाडा के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं। अक्षय कहते दिख रहे हैं- 'मैं आपको ये जरूर बताना चाहूंगा कि ये मेरा घर है। टोरंटो मेरा घर ह।. एक बार मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री से रिटायर हो जाऊं, मैं यहां वापस लौट आऊंगा और यही रहूंगा।'

अक्षय कुमार का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया लोग अब उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वो बस देशभक्ति का दिखावा करते हैं। जब उनकी फिल्में आती हैं तो सैनिकों को पैसा दे देते हैं। लोग यहां तक कह रहे हैं कि अक्षय कुमार देशभक्ति बेचकर पैसे कमाते हैं। एक ट्विटर यूजर ने तो उन्हें गद्दार तक कह दिया वहीं कुछ नसीरुद्दीन शाह से तुलना कर रहे हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

2019 में रिलीज होंगी ये फिल्में

बिग बॉस12 की विनर ट्रॉफी हुईं लीक

सलमान के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने गले लगाकर किया डांस, देखिए वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन