1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने शेयर किया 'हाउसफुल 4' से मज़ेदार बीटीएस, 'बाला' गाने पर बॉबी का डांस देखकर नहीं रुकेगी हंसी

अक्षय कुमार ने शेयर किया 'हाउसफुल 4' से मज़ेदार बीटीएस, 'बाला' गाने पर बॉबी का डांस देखकर नहीं रुकेगी हंसी

 Published : Nov 07, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 01:46 pm IST

अक्षय कुमार ने बेहद मजेदार बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने शेयर...- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शेयर किया 'हाउसफुल 4' से मज़ेदार बीटीएस

मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4' के गाने बाला ने #BalaChallenge के साथ इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। हाल ही में, अभिनेता अक्षय कुमार ने कैमरे के पीछे होने वाली मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है जहाँ बॉबी देओल और रितेश देशमुख बाला स्टेप करते हुए नज़र आ रहे है।

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया है और लिखते है, बाला के बुखार इन दोनों शैतानों को भी पकड़ लिया।

वीडियो में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख 'बाला' का मज़ेदार स्टेप करते हुए नज़र आ रहे है। लेकिन वीडियो का सबसे दिलचस्प पहलू वह है जब निर्देशक द्वारा 'कट' कहे जाने के बाद अक्षय कुमार और रितेश देशमुख डांस करना बंद कर देते है, लेकिन बॉबी देओल "बाला" के सुपरहिट स्टेप पर डांस करना जारी रखते है जिसे देखकर आप भी यह कहने से खुद को रोक नहीं पाएंगे कि "क्या डांस किया है बॉबी"।

फ़िल्म "हाउसफुल 4" बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है, जो कॉमेडी शैली में एक दिन में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। "हाउसफुल 4" साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन