1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: साल 2021 का पहला सूर्योदय कर दिया मिस? अक्षय कुमार का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

Watch: साल 2021 का पहला सूर्योदय कर दिया मिस? अक्षय कुमार का ये वीडियो खूब हो रहा है वायरल

 Published : Jan 02, 2021 10:48 am IST,  Updated : Jan 02, 2021 10:48 am IST

इस वीडियो में अक्षय गायत्री मंत्र का जाप भी कर रहे हैं। उन्होंने सभी के लिए सफलता और खुशियों की प्रार्थना की है।

akshay kumar shares video of first sunrise of year 2021- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो  Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR

आम से लेकर खास तक सब अभी भी नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने साल के पहले सूर्योदय को अपने कैमरे में कैद किया और उन लोगों के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो लोग सुबह देर से सोकर उठते हैं। 

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'अगर आपने मिस कर दिया तो ये साल 2021 का पहला सूर्योदय। सबके लिए सफलता और खुशियों की प्रार्थना करता हूं। हैप्पी न्यू ईयर।' इस वीडियो में अक्षय गायत्री मंत्र का जाप भी कर रहे हैं। 

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखी ये बात

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय ने अपनी आगामी फिल्म 'अतरंगी रे' की दिल्ली और आगरा शूटिंग शेड्यूल पूरी कर ली है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी बताने वाली फिल्म में सारा अली खान, धनुष और निमरत कौर भी हैं।

अक्षय ने अपनी आगामी स्पाई थ्रिलर 'बेल बॉटम' की शूटिंग भी पूरी कर ली है, और वह पीरियड ड्रामा फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन