1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! टॉयलेट में बैठकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे अभिनेता अक्षय कुमार

OMG! टॉयलेट में बैठकर भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे अभिनेता अक्षय कुमार

 Published : Jun 04, 2017 12:26 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 01:07 pm IST

अक्षय कुमार टॉयलेट में भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे। अजी ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये खुद अक्षय कुमार का कहना है।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: आज भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा मैच है। आप सभी ने मैच देखने की पूरी तैयारी कर ली होगी। पॉपकॉर्न, कोल्डड्रिंक्स, यार-दोस्त और एक टीवी... सभी कुछ इसी तरह मैच देखना पसंद करते हैं। लेकिन हमारे अक्षय कुमार टॉयलेट में भारत-पाकिस्तान का मैच देखेंगे। अजी ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि ये खुद अक्षय कुमार का कहना है।

स्टार स्पोर्ट्स के फेसबुक पेज से अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में अक्षय कुमार बता रहे हैं कि वो भारत-पाकिस्तान का मैच टॉयलेट में बैठकर एन्जॉय करेंगे। अक्षय ने बताया कि जून में छुट्टियां मनाने जाते हैं। इस बार भी अमेरिका में होंगे, और आराम से अपने आईपैड में टॉयलेट के अंदर बैठकर भारत-पाकिस्तान का मैच देख सकेंगे।

इस वीडियो को 21 घंटे में 7 लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। जबकि साढ़े 9 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। 524 लोग अब तक इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं। आप ये वीडियो स्टार स्पोर्ट्स के फेसबुक पेज पर जाकर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी ये वीडियो साझा किया है।

वैसे आपको बता दें, इस वक्त अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ के प्रचार में जुटे हैं। और हमें लगता है टॉयलेट में बैठकर मैच देखने वाली बात भी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म के प्रचार के लिए ही कही होगी।

नीरज पांडे की फिल्म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ में अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कमेंट बॉक्स में आप हमें जरूर बताइए कि आप भारत-पाकिस्तान का ये मैच कहां देखेंगे?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन