1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अली फज़ल ने किया कंफर्म, आएगा 'मिर्ज़ापुर' का सीजन 2

अली फज़ल ने किया कंफर्म, आएगा 'मिर्ज़ापुर' का सीजन 2

 Published : Dec 06, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 01:24 pm IST

अली फज़ल ने 'मिर्ज़ापुर' के सीजन 2 को कंफर्म किया है।

Ali fazal, Pankaj Tripathi- India TV Hindi
Ali fazal, Pankaj Tripathi Image Source : INSTAGRAM/ALIFAZAL9

इन दिनों अमेजन प्राइम के वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' की हर जगह चर्चा है। इस सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, विक्रांत मेस्सी, दिव्येन्दु शर्मा, रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी जैसे सितारे हैं। इस सीरीज के फैंस चाहते हैं कि इसका दूसरा सीजन भी आए। अब अली फज़ल ने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

अली ने बताया कि दूसरा सीजन 2019 में रिलीज होगा। अली ने कहा, "उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में हम आपको 'मिजार्पुर' की दुनिया में वापस ले जाएंगे। क्योंकि हम इसे अगले साल की शुरुआत में ला रहे हैं लेकिन सीजन 2 से पहले, मुझे अपनी कुछ फिल्म कमिटमेंट्स पूरी करनी है और हां उसके बाद इसे शुरू करेंगे।"

एक्सेल एंटरटेंमेंट बैनर तले निर्मित 'मिर्जापुर' 9 एपिसोड की वेब सीरीज है। सीरीज की कहानी मिर्ज़ापुर पर अधिकार की है। पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के रोल में हैं। दिव्येंदु, पंकज के बेटे मुन्ना भैया बने हैं। अली- गुड्डू पंडित और विकास- बबलू पंडित हैं।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा अपने हिंदू वेडिंग में नजर आईं इतनी खूबसूरत, सब्यसाची मुखर्जी ने शेयर की Unseen Photos

कुमार सानू के गाने 'आंख मारे' का रीमेक हुआ रिलीज, 'सिंबा' के साथ दिखी 'गोलमाल' की पूरी टीम

जेठानी सोफी टर्नर के साथ झूमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखे तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन