मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। लेकिन इसके अलावा वह हाल ही में वह स्टार प्लस के साथ भी जुड़ी हैं। दरअसल स्टार प्लस चैनल अपने नए कलेवर के साथ तैयार है, जिसमें आलिया भट्ट इसके नए गाने में नजर आईं हैं। वहीं दूसरी ओर ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने चैनल के सिग्नेचर ट्यून को तैयार किया है। गाने में आलिया चैनल की नई दुनिया में इसके शो के विभिन्न किरदारों के साथ नजर आती हैं। आलिया ने एक बयान में कहा, "मुझे इस बात ने चैनल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया कि ब्रांड और मैं जो साझा करती हूं, उसमें काफी समानताएं हैं। हम दोनों अपने परिवारों, दोस्तों और रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं और उनकी अहमयित को समझते हैं।"
Related Stories
सुनिधि चौहान और चांदनी आरएमडब्ल्यू के गाए गीत को गीतकार स्वानंद किरकिरे ने लिखा है और राम संपत ने धुनों से सजाया है। चैनल के लाल और सुनहरे रंग के नए लोगों के साथ इसकी टैगलाइन है, 'रिश्ता वही, बात नई।' यह सकारात्मकता, नयापन और रिश्तों का जश्न है। सिग्नेचर ट्यून को तैयार करने वाले रहमान ने कहा, "धुन को तैयार करने के दौरान मैंने कुछ यादगार, बेहतरीन रचने के बारे में सोचा, जो गर्मजोशी का एहसास कराता हो।"
स्टार इंडिया के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता ने कहा कि हम एक बार फिर आज के युवाओं और उभरते भारत के लिए मनोरंजन की नई दुनिया बना रहे हैं, जिसमें कई किरदार होंगे, अलग कहानियां होंगी, जो समाज में एक नई चेतना, बात को उभारेगा। उन्होंने कहा कि समान भावना को बरकरार रखते हुए चैनल ने अपने ब्रांड के प्रचार के चेहरे के रूप में बेहद प्रतिभावान देश के युवाओं की आदर्श आलिया भट्ट को अनुबंधित किया है।