1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन के अब एडल्ट फिल्मों का ये अभिनेता भी बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार

सनी लियोन के अब एडल्ट फिल्मों का ये अभिनेता भी बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार

 Published : May 29, 2018 07:20 am IST,  Updated : May 29, 2018 07:20 am IST

सनी लियोन आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। एडल्ट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी ने फिर कभी अपनी पिछले जिंदगी की ओर मुड़कर नहीं देखा। लेकिन सनी के बाद अब ब्रिटेन के एडल्ट फिल्म अभिनेता डैनी डी भी अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

Danny - India TV Hindi
Danny

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन आज इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। एडल्ट फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सनी ने फिर कभी अपनी पिछले जिंदगी की ओर मुड़कर नहीं देखा। वहीं भारतीय दर्शकों ने उनकी कड़ी मेहनत को देखते हुए उन्हें इंडस्ट्री में स्वीकार किया है। लेकिन सनी के बाद अब ब्रिटेन के एडल्ट फिल्म अभिनेता डैनी डी भी अपनी बॉलीवुड पारी शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। दरअसल वह बतौर निर्माता और अभिनेता हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं।

वह माहिका शर्मा (पूर्व मिस टीन नॉर्थईस्ट) के साथ अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च करने जा रहे हैं। डैनी ने एक बयान में कहा, "माहिका मेरी दोस्त हैं। मैं उनके साथ भारतीय मनोरंजन उद्योग में अगाज करने को लेकर खुश हूं। हम दोनों साथ में 'द मॉर्डन कल्चर' नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह लोगों की मानसिकता पर आधारित हिंदी फिल्म है।"

डैनी ने बताया कि रोमांस से भरपूर फिल्म को लॉस एंजेलिस और भारतीय शहरों में फिल्माया जाएगा। वहीं, माहिका ने बताया कि फिल्म में वह भारतीय लड़की गीता के किरदार में नजर आएंगी, जिसे लॉस एंजेलिस में संघर्ष का सामना करना पड़ता है। अब यह वक्त ही बताएगा कि क्या सनी की तरह डैनी डी भी दर्शकों के बीच अपने लिए जगह बनाने में कामयाब हो जाएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन