Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ अपने स्कूल पहुंचीं आलिया भट्ट, शेयर की ये खास Photo

'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ अपने स्कूल पहुंचीं आलिया भट्ट, शेयर की ये खास Photo

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Aug 18, 2019 10:48 pm IST, Updated : Aug 18, 2019 10:58 pm IST

आलिया 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'सड़क 2' और 'इंशाअल्लाह' फिल्म में भी नज़र आएंगी।

आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी- India TV Hindi
आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग मूवी 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ मुंबई स्थित जमनाबाई नरसी स्कूल पहुंचीं। दोनों को किसी खास वजह से स्कूल में बुलाया गया था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी।

बता दें कि आलिया ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की है और एक इवेंट में बतौर जज उन्हें और अयान को बुलाया गया था। आलिया ने तस्वीर शेयर की है, उसमें अयान भी साथ में बैठे नज़र आ रहे हैं।

आलिया ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल वापस जाने से ज्यादा बेहतर फीलिंग कोई नहीं हो सकती।' बता दें कि अयान, रणबीर कपूर के भी काफी अच्छे दोस्त हैं।'

'ब्रह्मास्त्र' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। इस फिल्म के अलावा आलिया 'सड़क 2' और 'इंशाअल्लाह' में भी नज़र आएंगी।

Also Read:

क्या साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं जाह्नवी कपूर, इस स्टार संग आ सकती हैं नजर!

जेठ की बर्थडे पार्टी में ग्लैमरस लुक में नज़र आईं प्रियंका चोपड़ा, वायरल हो रही हैं ये Photos

Latest Bollywood News

Related Video
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement