आलिया भट्ट- रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और अब यह खबर आ रही है कि 2020 के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सोर्स की माने तो हाल ही में आलिया अपनी शादी के लहंगे के सिलसिले में फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची से मिलने पहुंची थी। दोनों की शादी के कयास तब से ज्यादा तेज हो गए जब आलिया ने मुंबई के जुहू इलाके में 13 करोड़ रुपए का आलीशान घर खरीदा। इसके बाद से ही यह खबर आने लगी है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं और दोनों की फैमिली ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी है।
Related Stories
स्पॉटबॉय के मुताबिक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2020 के अंत में शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट में ये बताया गया है कि आलिया भट्ट अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी।
रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अप्रैल में सब्यसाची से मिली थीं। इस दौरान दोनों के बीच वेडिंग लहंगे को लेकर बातचीत हुई थी। प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण के बाद आलिया भी सब्यसाची का लहंगा पहनेंगी।
बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर सितंबर के महीने में अपना इलाज कराकर न्यूयॉर्क से इंडिया लौट सकते हैं। उनके वापस लौटने के बाद ही आलिया और रणबीर की शादी की तारीख फाइनल की जाएगी।
रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के सदस्य शादी की तारीख और मुहूर्त तय करने के लिए जल्द ही अपने पंडित से भी मिलेंगे। बता दें कि आलिया और रणबीर काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:
डेविड धवन ने फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा, वरुण ने शेयर किया पापा का दिलचस्प वीडियो
Birthday Special: इस फेमस टीवी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ कर हिमेश रेशमिया ने तोड़ी थी अपनी 22 साल पुरानी शादी