1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: इस फेमस टीवी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ कर हिमेश रेशमिया ने तोड़ी थी अपनी 22 साल पुरानी शादी

Birthday Special: इस फेमस टीवी एक्ट्रेस के प्यार में पड़ कर हिमेश रेशमिया ने तोड़ी थी अपनी 22 साल पुरानी शादी

 Published : Jul 23, 2019 07:04 am IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:34 am IST

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं।

हिमेश रेशमिया- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां बर्थडे मना रहे हैं। झलक दिखला जा, 'तेरा सुरूर' जैसे कई हिट गानों के सरताज हिमेश ने अलग तरह के गानों से बॉलीवुड में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। हिमेश सिंगर है लेकिन वह अपने अलग तरह के गाने के अंदाज से काफी फेमस हुए हैं। हिमेश ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं।  हिमेश एक समय में देश के सबूसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। हिमेश अपने रॉकिंग Songs की वजह से जाने जाते हैं। हिमेश का बतौर सोलो सिंगर साल 2006 में आया उनका म्यूजिक एल्बम "तेरा सूरुर" सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हिट एल्बमों में से एक है। 

हिमेश अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियो में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमेश अपनी गर्लफ्रेंड और टीवी की फेमस एक्ट्रेस सोनिया कपूर के इस कदर प्यार में पड़ गए थे जिसकी वजह से उन्होंने अपनी 22 साल पुरानी शादी तोड़ ली। सोनिया कपूर टीवी की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'यस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने बताया था कि आपसी सहमति ने उन्होंने तलाक का फैसला लिया था। तलाक से पहले उन्होंने ना सिर्फ पत्नी बल्कि पूरे परिवार से इस बारे में चर्चा की थी। एक्स वाइफ कोमल सहित उनका पूरा परिवार उनके इस फैसले की इज्जत करता है

हिमेश और सोनिया के रिलेशनशिप की बात करें तो दोनों एक दूसरे के साथ 10 साल डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया।  हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई।

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनके परिवार का हर सदस्य इस फैसले की इज्जत करता है। कोमल को भी इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है।

सोनिया कपूर हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। सोनिया का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं। 

सलमान ने संवारा था करियर

हिमेश अपनी यूनिक सिंगिंग की वजह से जाने जाते हैं। फिल्म 'आशिक बनाया' में उनके सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। बता दें कि हिमेश को डेब्यू गाने के लिए बेस्ट डेब्यू सिंगर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान ने हिमेश का करियर बनाने में काफी मदद की थी, लेकिन कुछ वक्त बाद ही सलमान खान और हिमेश के बीच काफी मतभेद बढ़ गए। बता दें कि हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बम में से एक है। हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत सलमान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी।

ये भी पढ़ें:

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर 2020 में करेंगे शादी, सब्यसाची डिजाइन करेंगे शादी का लहंगा!

डेविड धवन ने फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादों को किया ताजा, वरुण ने शेयर किया पापा का दिलचस्प वीडियो

महमूद अली पुण्यतिथि: एक समय था जब डायरेक्टर के ड्राइवर थे महमूद अली और इस तरह बने बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन