1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सामने आया हिमेश रेशमिया का सबसे बड़ा डर

सामने आया हिमेश रेशमिया का सबसे बड़ा डर

 Published : Jun 24, 2019 02:37 pm IST,  Updated : Jun 24, 2019 02:37 pm IST

शो 'सुपरस्टार सिंगर' के ऑडिशन के दौरान जब जज बने हिमेश रेशमिया से एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा गया, तब उनका सबसे बड़ा डर सामने आया।

हिमेश रेशमिया- India TV Hindi
हिमेश रेशमिया

मुंबई: गायक हिमेश रेशमिया ने बताया कि उन्हें जानवरों से बहुत डर लगता है। आगामी बाल गायिकी रियालिटी शो 'सुपरस्टार सिंगर' के ऑडिशन के दौरान जब जज बने हिमेश रेशमिया से एक सेल्फी खिंचवाने के लिए कहा गया, तब उनका सबसे बड़ा डर सामने आया।

ऑडिशन में जयपुर, राजस्थान से एक 10 वर्षीय बच्चा अपने बड़े भाई और उसके सबसे अच्छा दोस्त सुल्तान (मुर्गी) के साथ आया था। उसने हिमेश से सुल्तान को पकड़ने के लिए कहा, लेकिन हिमेश ने यह कहते हुए उसे पकड़ने से मना कर दिया कि उन्हें जानवरों से डर लगता है।

हिमेश ने कहा, "मुझे जानवरों से बहुत डर लगता है और मेरी कोशिश रहती है कि मैं उनसे दूरी बनाकर रखूं। जब मोहम्मद फजील ने मुझे उनके पालतु सुल्तान को पकड़ने कहा मैं डर कर अपनी सीट से कूद पड़ा। मुझे सुल्तान के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी।"

'सुपरस्टार सिंगर' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 29 जून से प्रसारित होगा।

Also Read:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन