1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. TV Ka Dum: अरिजीत सिंह पिछले 10 साल में बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर- हिमेश रेशमिया

TV Ka Dum: अरिजीत सिंह पिछले 10 साल में बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर- हिमेश रेशमिया

 Written By: Swati Pandey
 Published : Feb 02, 2019 05:27 pm IST,  Updated : Feb 04, 2019 11:41 am IST

इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' के 'रिएलिटी के खिलाड़ी' में अमर उपाध्याय, जसलीन मथारू, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और विकास गुप्ता ने शिरकत की।

Himesh Reshammiya - India TV Hindi
Himesh Reshammiya

इंडिया टीवी के मेगा कॉन्क्लेव 'टीवी का दम' के 'रिएलिटी के खिलाड़ी' में अमर उपाध्याय, जसलीन मथारू, अनु मलिक, हिमेश रेशमिया और विकास गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि कैसे रिएलिटी शोज ने उन्हें अपने फैंस के करीब लाया और उनकी पॉपुलैरिटी को बढ़ाया। होस्ट मनीष पॉल और चारूल मलिक ने मेहमानों से उनकी टीवी जर्नी के बारे में पूछा।

हिमेश रेशमिया- अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में वो बॉलीवुड के बेस्ट सिंगर हैं। हिमेश के मुताबिक टीवी से उन्हें उन लोगों से जुड़ने का मौका मिलता है, जिन्होंने उनके गानों को हिट बनाया है। टीवी के ज़रिए उन्हें लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का मौका मिलता है। हिमेश ने ऑडियंस के लिए तेरी याद भी गाया।

हालांकि हिमेश ने टीवी के माध्यम की एक खराबी भी बचाई। उन्होंने कहा कि टीवी ने इतने सारे नए टैलेंट्स को मौका दे दिया, जिनकी इंडस्ट्री में जगह ही नहीं है।

अनु मलिक- अनु मलिक अपने हिट गानों से पहले ही बॉलीवुड का जाना-माना नाम थे, लेकिन उनके मुताबिक इंडियन आइडल और टीवी ने ही उनके म्यूजिक को पॉपुलर किया। उन्होंने कहा कि टीवी पर काम करने से ही उन्हें सम्मान और सफलता मिली है। उन्होंने एक घटना को याद करते हुए बताया कि उन्होंने शो में एक लड़की को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में उसके पेरेंट्स ने उनका शुक्रिया अदा किया था क्योंकि रिजेक्ट होने के बाद उस लड़की ने इंजीनियरिंग की और अब वह अपनी जिंदगी में सैटल हो गई है।

जसलीन मथारू: 'बिग बॉस 12' में जसलीन ने भजन गायक अनूप जलोटा के साथ एंट्री ली थी। शो में दोनों बतौर कपल आए थे, लेकिन बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि वो कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। जसलीन ने इवेंट में बताया कि बिग बॉस जैसे शो की खासियत होती है कि लोगों को असली जसलीन मथारू के बारे में जानने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि रिएलिटी शो में सब रियल होता है, कुछ भी फेक नहीं होता।

विकास गुप्ता- प्रोडक्शन और क्रिएटिव फील्ड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकास गुप्ता को 'बिग बॉस 11' से फेम मिली। शो में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए विकास ने कहा कि शो में जो भी दिखाया जाता है वो सच होता है। शो में लोगों की इमेज बन जाती है और हम पर ज़िम्मेदारी आ जाती है कि हम उस इमेज को बनाए रखें।

अमर उपाध्याय: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर के रोल से फेमस हुए अमर उपाध्याय 'बिग बॉस 5' में भी नज़र आए थे। इवेंट में अमर ने बताया कि मिहिर के किरदार ने उन्हें थोड़े समय में ही स्टार बना दिया था और शो में जब वो मरे थे, तब उनकी मम्मी रोने लगी थीं। उन्होंने कहा कि यही टीवी की ताकत है।

Also Read:

TV Ka Dum: 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में अनिल कपूर ने बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है: जूही चावला \

अनिल कपूर ने हिना खान-रूबीना दिलैक के साथ मिलकर गाया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'

TV Ka Dum: हिना खान ने अपने टीवी के सफर के बारे में खोले ये राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन