1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने रिद्धिमा कपूर संग स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट- रणबीर कपूर ने रिद्धिमा कपूर संग स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, शेयर की तस्वीर

 Published : Feb 01, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 11:46 pm IST

एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ और एक दूसरे के परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

RANBIR-ALIA- India TV Hindi
RANBIR-ALIA Image Source : INSTAGRAM/RIDDHIMAKAPOORSAHNIOFFICIAL

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। रणबीर इन दिनों अपनी फिल्म लव रंजन की शूटिंग के लिए दिल्ली में है। ऐसे में आलिया भट्ट भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उनसे मिलने पहुंच गईं। रविवार को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की। इसमें रणबीर, आलिया और रिद्धिमा एकसाथ नजर आ रहे हैं। 

इस्माइल दरबार ने कहा- गर्व है कि मेरे बच्चों ने पहचान बनाने के लिए मेरा सहारा नहीं लिया

तस्वीर में रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर के पति और बेटी भी दिखाई दे रहे हैं। सभी खुशी-खुशी हैप्पी फैमिली की तरह एकसाथ पोज देते नजर आ रहे हैं। रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा- संडे लंच घर पर। इस फोटो में आलिया और रणबीर की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है। रणबीर एक हाथ से आलिया को तो दूसरे हाथ से अपने जीजा के कंधे पर हाथ रखकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 

लुक्स की बात करें तो फोटो में आलिया और रिद्धिमा ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम्स जीन्स पहने नजर आ रही हैं। वहीं रणबीर कपूर  ब्लैक कलर की जैकेट, पैंट और टोपी पहने नजर आ रहे हैं। 

रिया चक्रवर्ती भाई शौविक संग जिम के बाहर आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल रणबीर और आलिया साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा रणबीर फिलहाल श्रद्धा कपूर के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसका अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है। फिर इसके बाद वह फिल्म एनिमल में नजर आएंगे जिसमें उनके साथ अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में होंगी। 

Happy Birthday: 13 साल की लड़की से जैकी श्रॉफ को हुआ था प्यार, आज है वो उनकी पत्नी

वहीं आलिया भट्ट इन दिनों 2 फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। वह संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग कर रही हैं। वहीं एस एस राजामौली के साथ वह फिल्म आरआरआर में काम कर रही हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन, राम चरण और जूनियर एनटीआर लीड रोल में हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन